राजस्थान के गृहमंत्री ने बोले- पुलिस हिरासत में हुई रकबर की मौत
जयपुर। राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा है कि अलवर में एक शख्स की भीड़ के पीटकर मार देने के मामले की शुरुआती जांच में यह पुलिस हिरासत में मौत का मामला लग रहा है। गुलाब चंद कटारिया ने मंगलवार को घटना स्थल का दौरा कर मामले में न्यायायिक जांच के आदेश दिए हैं। कटारिया ने कहा कि शुरुआती जांच में जो साक्ष्य मिले हैं, उससे ये पुलिस हिरासत में मौत का मामला दिख रहा है।

गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया ने राजस्थान के डीजीपी, चीफ सेक्रेटरी और दूसरे पुलिस अधिकारियों के साथ मौके का दौरा करने के बाद कहा कि पुलिस ने तीन घंटे तक रकबर को गाड़ी में बिना इलाज के डाले रखा, इसी से उसकी मौत हुई है। गृहमंत्री ने बताया कि उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है, वो कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इससे पहले क्षेत्रीय विधायक ने भी पुलिस हिरासत में ही रकबर की मौत की बात कही थी।
हरियाणा के रकबर की गौ तस्करी के शक में अलवर में पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। मामले के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं। पुलिस जब घायल रकबर को लेकर जा रही थी तो रास्ते में उसने तीन घंटे लगा दिए, पुलिसवाले चाय पीते रहे और घायल तड़प कर मर गया।













Click it and Unblock the Notifications