Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Alvida Jumma Mubarak 2025: आखिरी जुमा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये खास संदेश

Alvida Jumma Mubarak 2025: जुमा-तुल-विदा (Jumu'atul-Wida) रमज़ान के आखिरी शुक्रवार को कहा जाता है। यह इस्लाम धर्म में एक महत्वपूर्ण दिन माना जाता है क्योंकि यह रमज़ान का आखिरी जुम्मा (शुक्रवार) होता है। मुसलमान इस दिन विशेष नमाज़, दुआ और इबादत करते हैं, ताकि रमज़ान का समापन बरकतों और रहमतों के साथ हो।

जुमा तुल विदा का मतलब है अलविदा शुक्रवार, जो रमजान के आखिरी जुमा शुक्रवार को मनाया जाता है। मुसलमानों का मानना ​​है कि इस दिन की गई प्रार्थना और अच्छे कामों से बहुत बड़ा फल मिलता है। मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं और रमजान के आखिरी जुमे की नमाज अदा करते हैं, खास उपदेश सुनते हैं और शांति, समृद्धि और मार्गदर्शन के लिए प्रार्थना करते हैं। इस दिन का काफी महत्व है रमज़ान का आखिरी शुक्रवार को अलविदाई जुम्मा भी कहा जाता है क्योंकि यह रमज़ान के पवित्र महीने का अंतिम शुक्रवार होता है। इस दिन मुसलमान मस्जिदों में जाकर जुमे की नमाज़ अदा करते हैं और विशेष दुआ करते हैं। वो लोग अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और नेक आमाल करने की नीयत करते हैं।

Alvida Jumma Mubarak 2025

अगर आप भी अलविदा जुमा के विशेष मौके पर अपने परिवार, रिश्तेदार या किसी खास को मुबारकबाद देना चाहते हैं तो हम आपके लिए लाएं हैं अलविदा जुमा के खास संदेश, जिसके जरिए आप भी मुबारकबाद दे सकते हैं। यहां अलविदा जुम्मा 2025 के लिए 20 शुभकामनाएं और संदेश दिए जा रहे हैं जिसे आप अपने प्रियजनों के साथ साझा कर सकते हैं

आस्था और इबादत से जुड़े संदेश

  • जुमा-तुल-विदा की बरकतें आप पर और आपके परिवार पर बरकरार रहें। अल्लाह आपकी दुआएं कबूल करे। आमीन!
  • इस मुकद्दस दिन पर अल्लाह से दुआ है कि वह आपकी हर जायज ख्वाहिश पूरी करे और गुनाहों को माफ फरमाए।
  • रमज़ान के इस आखिरी जुमा पर अल्लाह से अपनी मग़फिरत की दुआ करें और नेक रास्ते पर चलें। जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • अल्लाह आपकी दुआओं को कबूल करे और आपको सेहत, दौलत और खुशहाली से नवाजे। आमीन! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • हर तकलीफ के बाद आसानी है" (कुरआन 94:6) - अल्लाह आपकी मुश्किलें आसान करे। जुमा-तुल-विदा मुबारक!


परिवार और दोस्तों के लिए विशेष संदेश

  • आपके घर में हमेशा अल्लाह की रहमतें बरसती रहें और आपकी जिंदगी खुशियों से भर जाए! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • आपकी हर दुआ कबूल हो, आपका हर गुनाह माफ हो, और आपकी जिंदगी कामयाबियों से भर जाए। जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • आपकी जिंदगी में कभी कोई दुख ना आए, बस खुशियां ही खुशियां मिलें! आमीन! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • रिश्तों में मोहब्बत, दिल में ईमान और घर में सुकून बना रहे! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • अल्लाह आपकी हर मुश्किल को आसान करे और आपकी हर दुआ पूरी करे। आमीन! जुमा-तुल-विदा मुबारक!

रमज़ान की विदाई से जुड़े संदेश

  • रमज़ान के आखिरी जुम्मे पर अल्लाह से दुआ है कि हमें नेक अमल करने की तौफीक मिले। जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • रमज़ान अलविदा कहने को है, लेकिन अल्लाह की रहमतें हमेशा बनी रहेंगी! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • रमज़ान चला जाएगा, मगर इसकी इबादतें और बरकतें हमेशा याद रहेंगी। जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • अल्लाह हमें रमज़ान के बाद भी उसी तरह इबादत करने की तौफीक दे! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • जुमा-तुल-विदा का दिन हमें याद दिलाता है कि रमज़ान की इबादतें हमेशा जारी रखनी चाहिए!


उम्मीद और प्रेरणा से जुड़े संदेश

  • अल्लाह आपकी हर परेशानी को दूर करे और आपकी जिंदगी में रोशनी भर दे। जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • यह मुबारक दिन आपकी जिंदगी को नेकी और इमान से भर दे! आमीन! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • आपके हर कदम पर अल्लाह की रहमतों का साया हो! जुमा-तुल-विदा की ढेरों मुबारकबाद!
  • यह दिन आपके लिए दुआओं, बरकतों और खुशियों का पैगाम लेकर आए! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
  • अल्लाह हमें हमेशा अपने रास्ते पर चलने की हिदायत दे और हमारी तमाम दुआओं को कबूल करे! जुमा-तुल-विदा मुबारक!
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+