RJD नेता ने उरी हमले के शहीदों का किया अपमान, बाद में मांगी माफी

नई दिल्ली। सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर खुद को आरजेडी की नेता बताने वाले बिहार के एक शख्स ने उरी हमले में शहीद हुए 18 जवानों का अपमान किया है। शिव नारायण यादव नाम का ये शख्स बिहार के मानेर का रहने वाला है।

सैनिकों को गाली और आतंकियों की तारीफ

सैनिकों को गाली और आतंकियों की तारीफ

शिव नारायण ने 18 सितंबर को एक फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि उरी हमले में मारे गए सैनिक रिश्वत देकर सेना में भर्ती हुए थे। उसने यह भी लिखा आतंकियों ने सैनिकों को मारकर अच्छा काम किया है। उसने लिखा था कि सैनिकों के मरने पर इतना हाय तौबा क्यों किया जा रहा है?

बाद में डिलीट कर दी पोस्ट

बाद में डिलीट कर दी पोस्ट

फेसबुक पोस्ट को लेकर विवाद बढ़ा तो उसने उसे डिलीट कर दिया। हालांकि एक अन्य पोस्ट में दावा किया कि सैनिकों के संबंध में लिखी गई पोस्ट उसने नहीं, बल्कि फेसबुक ने डिलीट की है। इस पर कमेंट बॉक्स में उसी काफी लोगों ने गालियां भी दीं। कथित आरजेडी नेता ने फेसबुक पर इस पोस्ट के हटने के बाद लगातार देशभक्ति से जुड़े पोस्ट किए हैं।

फिर लिखा फेसबुक पर एक स्टेटस

फिर लिखा फेसबुक पर एक स्टेटस

खुद को आरजेडी का मीडिया इंचार्ज बताने वाले शिव नारायण ने बाद में एक फेसबुक पोस्ट के जरिए माफी मांगी और लिखा कि वह अपने किए पर बेहद शर्मिंदा है। उसने लिखा कि यह उसकी पहली और आखिरी गलती है। अगर लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उसके लिए हाथ जोड़कर माफी मांगता है।

उरी में आर्मी बेस पर हुआ था आतंकी हमला

उरी में आर्मी बेस पर हुआ था आतंकी हमला

बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के उरी स्थित आर्मी बेस पर हुए आतंकी हमले में 18 जवान शहीद हो गए। 17 जवानों की मौके पर मौत हुई थी जबकि एक जवान की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हुई। घटना में चार आतंकियों को मार गिराया गया था। ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+