लड़की से बदतमीजी करने के आरोप में 20 ट्रेनी जज सस्पेंड
इलाहाबाद। न्याय करने वालों पर ही एक ऐसा आरोप लगा है जो बेहद ही घटिया और शर्मनाक है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 20 ट्रेनी जजों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी पर एक लड़की के साथ बदतमीजी करने का आरोप है। कमेटी के जांच के बाद यह आरोप सही साबित हो गया। यह जानकारी दूरदर्शन न्यूज ने ट्विटर पर दी है।

इससे पहले मध्य प्रदेश हाईकोर्टके एक जज पर भी सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा था। डिस्टिक कोर्ट की एक फीमेल जज के मुताबिक इस जज ने उनसे एक आइटम नंबर पर डांस करने को कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इंकार किया तो उनका ट्रांसफर एक रिमोर्ट एरिया में कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications