'अब सभी राइडर पहनेंगे लाल कपड़े', शुद्ध शाकाहारी फूड विवाद के बीच जोमैटो ने हटाया हरे रंग का ड्रेस कोड

Zomato Vegetarian Food Controversy: शुद्ध शाकाहारी खाने को लेकर सोशल मीडिया पर ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो का भारी विरोध चल रहा है। विरोध के बीच जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने स्पष्टीकरण जारी किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिख कर कहा कि हमने हरे ड्रेस कोड को हटाने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि हमारे सभी डिलीवरी ब्वॉय लाल रंग के ही ड्रेस पहनेंगे। हमने हरे रंग के ड्रेस कोड को हटाने का फैसला लिया है। दीपिंदर गोयल ने कहा कि इसका मतलब है कि शाकाहारी ऑर्डर के लिए बने बेड़े को पर पहचाना नहीं जा सकेगा, लेकिन ऐप पर दिखाया जाएगा कि आपके शाकाहारी ऑर्डर केवल शाकाहारी बेड़े द्वारा परोसे जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना है कि हमारे लाल वर्दी वाले डिलीवरी पार्टनर गलत तरीके से नॉन-वेज फूड से जुड़े नहीं हैं। सोशल मीडिया पर दीपिंदर गोयल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा कि अब हमें एहसास हुआ है कि हमारे कुछ ग्राहक भी अपने मकान मालिकों से परेशानी में पड़ सकते हैं।

अगर हमारी वजह से ऐसा हुआ तो यह अच्छा नहीं है। उन्होंने यूजर्स को धन्यवाद देते हुए कहा कि सभी को प्यार, जिससे हमें इस बिंदू तक पहुंचने में मदद मिली।हम आपकी सेवा जारी रखने के लिए तत्पर हैं।

यह भी पढ़ें- जोमैटो के CEO ने डिलीवरी ब्वॉय बनकर शेयर की PHOTO, 'फ्रेंडशिप डे' पर दिया शानदार सरप्राइज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+