दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, अब एक घंटे अधिक खुलेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों को एक घंटे अधिक समय तक खोला जा सकेगा। इस बात की जानकारी दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने दी है। अब शराब की दुकानें सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक खोली जा सकेंगी। जबकि इससे पहले दुकानें खोलने का समय सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक था। एक अधिकारी का कहना है कि सरकार के इस फैसले से राजस्व में इजाफा होगा। आबकारी विभाग की ओर से गुरुवार को जारी किए गए आदेश में ये बातें कही गई हैं।

delhi, delhi government, liquor shops, liquor shops in delhi, arvind kejriwal, keriwal government, excise department, liquor, दिल्ली, दिल्ली सरकार, शराब की दुकानें, शराब

विभाग ने अपने आदेश में कहा है कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की राज्य कार्यकरी समति के अध्यक्ष की ओर से जारी दिशा निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली सरकार ने 31 जुलाई, 2020 से एल 6, 7, 8, 9 और एल 10 शराब की दुकानों को सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे कर खोलने की अनुमति दी है। इससे पहले दुकानों को सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खोलने की अनुमति थी। अगले आदेश तक के लिए इस फैसले को लागू किया जाता है।

आपको बता दें राजधानी दिल्ली में शराब की दुकानों की संख्या 863 है। जिसमें से 475 का संचालन दिल्ली स्टेट इंडस्ट्रियल एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (DSIIDC), दिल्ली कन्ज्यूमर कोऑपरेटिव होलसेल स्टोर (DCCWS), दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (DTTDC) और दिल्ली स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन (DSCSC) द्वारा किया जाता है। इसके अलावा 389 दुकानें निजी हैं।

इससे पहले अरविंद केजरीवाल की सरकार ने होटल, योग केंद्र और जिम खोलने का आदेश भी जारी किया था, जिसपर उपराज्यपाल अनिल बैजल ने रोक लगा दी थी। इसके बाद सरकार के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने उपराज्यपाल से कहा कि वह अपने फैसले पर एक बार फिर पुनर्विचार करें। गहलोत ने कहा कि जिन राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामले अधिक संख्या में आ रहे हैं, वहां भी इस तरह की गतिविधियों को करने की अनुमति दी गई है। ऐसे में जब दिल्ली में कोरोना वायरस महामारी नियंत्रण में है, तो इस तरह की रोक ठीक नहीं है।

बीएमसी ने बदले नियम, फ्लाइट से मुंबई आने वालों के लिए जरूरी होगा 14 दिन का क्वारंटीन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+