तमिलनाडु नहीं कहीं और ही रखा है जयललिता का 21 किलो सोना

जयललिता के हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 21 किलोग्राम सोना था। उन्होंने अपने हलफनामे में सोने के कुल आभूषणों का जिक्र किया था।

नई दिल्ली। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के हलफनामे के मुताबिक उनके पास करीब 21 किलोग्राम सोना था। उन्होंने अपने हलफनामे में सोने के कुल आभूषणों का जिक्र किया था।

Jayalalithaa

कर्नाटक खजाने में है जयललिता का पूरा सोना

जयललिता के पास जितना भी सोना था उसे उन्होंने तमिलनाडु में नहीं रखा था। पता चला है कि उनका पूरा सोना कर्नाटक में रखा है। कर्नाटक के ट्रेजरी में उनका सोना रखा हुआ है।

जयललिता ने सोने के आभूषणों को लेकर हलफनामा दिया था जो कर्नाटक ट्रेजरी में मौजूद है। ये सोना आय से अधिक सम्पत्ति से जुड़े मामले जब्त किया गया था। बाद में जब केस का निपटारा हुआ तो ये ट्रेजरी में वापस आ गया।

जयललिता ने अपने हलफनामे में बताया कि उनके पास 1250 किलोग्राम चांदी थी। जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 12 लाख, 50 हजार के आस-पास है।

जयललिता ने हलफनामे में किया था जिक्र

तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का पूरा सोना कर्नाटक ट्रेजरी में फिर से आ गया जब उनके खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले का निपटारा हो गया।

जयललिता के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में ट्रायल कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था। हालांकि कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया था। हालांकि उन्हें बरी किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी गई थी।

अगर सुप्रीम कोर्ट मामले में ट्रायल कोर्ट के फैसले को मंजूरी देता है तो जयललिता का पूरा तमिलनाडु राज्य के ट्रेजरी में वापस भेज दिया जाएगा।

जयललिता की अन्य सम्पत्ति पर एक नजर...

जयललिता के हलफनामे के मुताबिक उनके पास 113 करोड़ से ज्यादा की सम्पत्ति है और करीब 2 करोड़ से ज्यादा की देनदारियां हैं। उनके पास करीब 41 हजार रुपये की नगदी थी।

उनकी संपत्ति में एक अंबेस्डर कार थी जिसकी कीमत 10 हजार रुपये थी। महिंद्रा जीप, जिसकी कीमत 10 हजार थी। एक महिंद्रा बोलेरो जिसकी कीमत 80 हजार रुपये थी।

80 हजार की का एक टेम्पो ट्रेवेलर और एक स्वराज माजदा मैक्सी है जिसकी कीमत 10 हजार है। इसके अलावा अन्य वाहनों का जिक्र करें तो पांच हजार की कंटेस्सा, 30 हजार की टेम्पो ट्रैक्स, दो टोयोटा प्रडोस (प्रत्येक की कीमत 20 लाख रुपये) शामिल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+