जो ताकतें माहौल खराब करना चाहती हैं उनको बख्शा नहीं जाएगा- राजनाथ सिंह
मुबई में राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ ताकतें माहौल को खराब करना चाहती हैं। लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे।
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के बाद हिंसाग्रस्त मंदसौर के हालात अभी सामान्य नहीं हुए है। नीमच, उज्जैन,रतलाम और देवास समेत कई इलाकों में हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री मे मंदसौर मामले में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीजेपी की सरकार कोई ऐसा काम नहीं करेगी जिससे किसानों और आम आदमी का भरोसा टूटे।

मुबई में राजनाथ सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ ताकतें माहौल को खराब करना चाहती हैं। लेकिन वो अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगे। मंदसौर मामले में जांच चल रही है सबकुछ जल्दी ही सामने आ जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमे जांच रिपोर्ट आने का इंतजार करना चाहिए। आपको बता दें कि मंदसौर में मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों ने किसानों पर गोली चलाई थी, जिसमें 6 किसानो की मौत हुई है जिसके बाद से वहां हालात खराब हैं।
मुंबई में राजनाथ सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार आतंकवाद को लंकर काफी गंभीर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अतर्राष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद के खात्मे को लेकर भारत को सफलता मिली है। अब दुनिया के कई देश आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ हैं।वहीं राजनाथ सिंह ने कहा कि वामपंथी चरमपंथ के मामले में बीजेपी की सरकार को स सफलता मिली है केंद्र की सरकार ने इस मामले में राज्यों को पूर्ण समर्थन दिया है।आतंकवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को उतारने के लिए प्रधान मंत्री ने अपने राजनयिक कौशल सफलतापूर्वक संपन्न किए हैं।
गृह मंत्री ने मुंबई में केंद्र सरकार की कई जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी और जीएसटी पर बात करते हुए कहा कि जीएसटी के आने के बाद टैक्स टेरेरिज्म खत्म होगा। एक देश, एक कानून, एक टैक्स का सपना पूरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications