अग्निपथ बवाल: हरियाणा के दो जिलों में सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आदेश, पुलिस पूरी तरह मुस्तैद

अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में बवाल चल रहा है। भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा के दो जिलों में सभी कोचिंग संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

नई दिल्ली, 20 जून : अग्निपथ योजना को लेकर देश के कई राज्यों में बवाल चल रहा है। भारी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा के दो जिलों में सभी कोचिंग संस्थान को बंद रखने का आदेश दिया गया है। साथ ही भारत बंद को लेकर भी यह आदेश जारी किया गया है। हरियाणा के झज्जर और महेंद्रगढ़ जिला के डीएम ने सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखने का आदेश दिया है। झज्जर के डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने भी जिले में धारा 144 लगाने का आदेश दिया है।

Recommended Video

    Agnipath Scheme के खिलाफ Bharat Band, जानिए कैसा रहा बंद का असर | वनइंडिया हिंदी । *news
    अग्निपथ योजना: पुलिस मुस्तैद

    अग्निपथ को लेकर कई संगठनों ने 'भारत बंद' का आह्वान किया है। दो दिन पहले बिहार में बुलाए गए बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए देश की सुरक्षा एजेंसियां और राज्यों की पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। भारत बंद के ऐलान के साथ ही केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है कि बंद के दौरान हिंसक घटनाएं हो सकती हैं। इस अलर्ट के बाद सभी राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    सुरक्षा चाक चौबंद

    राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारत बंद का अधिक प्रभाव देखे जाने की संभावना जताई जा रही है। इन राज्यों की पुलिस ने बंद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर ली है। पंजाब में सभी बड़े सैन्य कोचिंग संस्थानों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

    नोएडा में धारा 144 लागू

    अग्निपथ योजना के खिलाफ बुलाए गए भारत बंद को लेकर यूपी के गौतमबुद्ध नगर में धारा 144 लागू कर दी गई है। नोएडा पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे में शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन को लेकर 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+