कमलनाथ की बैठक में मौजूद सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, मंजूर
भोपाल। मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार के मंत्रियों सोमवार देर रात सामूहिक इस्तीफा दे दिया। बताया जा रहा है कि कमलनाथ फिर से नई कैबिनेट का गठन कर सकते हैं। कमलनाथ खेमे के सभी मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। सरकार पर आए संकट को लेकर कमलनाथ ने कहा कि, जो ताकतें माफियाओं की मदद से अस्थिरता पैदा कर रही हैं, हम उन्हें कामयाब नहीं होने देंगे। मेरी सबसे बड़ी शक्ति, विश्वास और लोगों का प्रेम है। लोगों द्वारा बनाई गई सरकार में मैं अस्थिरता नहीं आने दूंगा।

अभी तक कमलनाथ ने इस्तीफा नहीं दिया है। इस्तीफा देने वाले मंत्रियों में से एक पीसी शर्मा का कहना है कि इस्तीफा इसलिए दिया गया ताकि कैबिनेट का पुनर्गठन किया जा सके और रूठों को मनाया जा सके। बताया जा रहा है कि, बैठक में मौजूद सभी 20 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया है। पीसी शर्मा ने कहा कि, बैठक में उपस्थित सभी मंत्रियों ने (सीएम कमलनाथ को) अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। हमने उनसे राज्य मंत्रिमंडल का पुनर्गठन करने और भाजपा द्वारा बनाई गई स्थिति से निपटने का अनुरोध किया है ... सरकार बची हुई है, 5 साल चलेगी।
उमंग सिगार ने कहा कि, वहीं यहां आने वाले सभी 20 मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए हैं। सीएम अब राज्य मंत्रिमंडल का पुनर्गठन कर सकते हैं। सभी साथ हैं। सिंधिया जी (ज्योतिरादित्य सिंधिया) भी कांग्रेस के साथ हैं। अगर मंत्रीमंडल बनाना है तो सरकार सुरक्षित है। इसी बीच राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ पहुंचे हैं। कमलनाथ सरकार सत्ता पर आए संकट को किसी तरह से टालने की कवायद में जुटी हुई। मंत्रिमंडल में नाराज चेहरों को जगह देकर उन्हें साधने की कोशिश की जा रही है।
मध्य प्रदेश में चल रही उठापटक को लेकर सीएम कमलनाथ ने कहा कि, जो लोग माफिया की मदद से सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उन्हें कामयाब नहीं होने दूंगा। मेरी सबसे बड़ी ताकत विश्वास और मध्य प्रदेश के लोगों का प्यार है। मध्य प्रदेश के लोगों ने जो सरकार बनाई है मैं उसे अस्थिर करने में जुटी शक्तियों को कतई सफल नहीं होने दूंगा।












Click it and Unblock the Notifications