Sexiest Asian Woman 2019 Survey: आलिया इस साल की और दीपिका पूरे दशक की सबसे सेक्सी एशियाई महिला बनीं
नई दिल्ली। बहुत ही कम समय में फिल्मी कैनवस पर अपना जादू बिखेरने वाली आलिया भट्ट के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, दरअसल मशहूर लेखक-डायरेक्टर महेश भट्ट की छोटी बेटी आलिया भट्ट को एशिया की सबसे सेक्सी महिला का खिताब मिला है, तो वहीं बॉलीवुड की 'मस्तानी' दीपिका पादुकोण इस दशक की सबसे ब्यूटीफुल महिला चुनी गई हैं। लंदन की 'Eastern Eye'साप्ताहिक मैगजीन ने यह सर्वे कराया है, इस सर्वे में ऑनलाइन वोटिंग के जरिए सबसे खूबसूरत महिलाओं की सूची तैयार की गई है।

आलिया और दीपिका ने मारी बाजी
जिसमें आलिया और दीपिका को जगह मिली है, दीपिका पादुकोण पिछले साल इस सूची में शीर्ष पर थीं। इस सूची में टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट हिना खान तीसरे नंबर पर रही हैं।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान चौथे नंबर
वहीं चौथे नंबर पर हैं, पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान हैं जबकि सूची में सुरभि चंदना (5), कैटरीना कैफ (6), शिवांगी जोशी (7), निया शर्मा (8), मेहविश हयात (9) और प्रियंका चोपड़ा (10) भी शामिल हैं। यानी एशियाई महिलाओं की सूची में 8 भारतीय और दो पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं।

आलिया भट्ट ने सभी को कहा-Thank You
अपने खिताब के बारे में बात करते हुए आलिया भट्ट ने अपने लिए वोट करने वालों को दिल से शुक्रिया कहा लेकिन साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सुंदरता शरीर की नहीं बल्कि मन की होनी चाहिए, वक्त के साथ आप बूढ़े हो जाएंगे, आपका लुक बदल जाएगा लेकिन अगर आप दिल से अच्छे हैं तो आप ताउम्र जवान और सेक्सी रहेंगे।
रणबीर कपूर संग इश्क फरमा रही हैं आलिया भट्ट
मालूम हो कि आलिया इन दिनों फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर के साथ इश्क फरमा रही हैं, ऐसी खबर है कि दोनों सितारे अगले महीने जनवरी में कश्मीर की वादियों में सात फेरे से सकते हैं तो वहीं दीपिका पादुकोण एसिट अटैक पीड़िता की जीवनी पर बनी फिल्म 'छपाक' को लेकर चर्चित हैं, फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया है।












Click it and Unblock the Notifications