आलिया भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की बिल्डिंग में खरीदा इतने करोड़ का फ्लैट, जानें उसकी कीमत

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस आलिया भट्ट और एक्‍टर रणबीर कपूर की रिलेशनशिप काफी दिनों से चर्चा में है। पहले दिसंबर महीने में ही दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले थे लेकिन रणबीर के पिता और मशहूर एक्‍टर श्रृषि कपूर की अचानक से कैंसर के चलते मौत के चलते फिलहाल शादी टल गई है। वहीं अब आलिया भट्ट ने कथित तौर पर अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के फ्लैट के बगल में मुंबई के पाली हिल इलाके में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। जहां रणबीर का फ्लैट 7 वीं मंजिल पर है, वहीं आलिया ने जो फ्लैट खरीदा है वो 5 वीं मंजिल पर है। यह फ्लैट कपूर के कृष्णा राज बंगले के करीब भी है।

जानें आलिया भट्ट के इस फ्लैट की कितनी है कीमत

जानें आलिया भट्ट के इस फ्लैट की कितनी है कीमत

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, आलिया के 2,460 वर्ग फुट के इस फ्लैट के लिए 32 करोड़ रुपये की कीमत चुकाई है। फ्लैट वास्तु पाली हिल इमारत में है। यह अनुमान लगाया जाता है कि आलिया शाहरुख खान की डिजाइनर पत्नी, गौरी खान के इन्‍टीरियर डिजायर से इसे सजवाकर अपना सपनों का आशियाना बनाएगी। आलिया वर्तमान में अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ अपने माता-पिता के घर के पास एक इमारत में रह रही हैं।

2021 में दोनों का विवाह कर लेंगे

2021 में दोनों का विवाह कर लेंगे

आलिया भट्ट और रणवीर के लिए ये अफवाहें फैल रही हैं कि 2021 में दोनों का विवाह कर लेंगे, यह जोड़ी अपने पारिवारिक समारोहों सहित विभिन्न मौकों पर एक साथ दिखाई देती है। इस जोड़ी ने हाल ही में एक साथ दीवाली मनाई। उनके दीवाली समारोह की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर साझा की जहां आलिया को एक काले रंग के पारंपरिक परिधान में देखा गया, जबकि रणबीर काले रंग के पतलून के साथ एक मैरून कुर्ता में नजर आ रहे थे।

आलिया ने हाल में शुरू किया है ये बिजनेस

आलिया ने हाल में शुरू किया है ये बिजनेस

बता दें बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में एक बिजनेस वूमेन बन चुकी है उन्‍होंने अक्टूबर में बच्चों के लिए कपड़ों के ड्रेस ब्रांड एड-ए-मम्मा की शुरुआत की है। यह ब्रांड दो से 14 साल की उम्र के बच्चों के लिए कपड़े उपलब्ध कराता है। वर्तमान में यह ब्रांड ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फर्स्‍ट क्राई पर उपलब्ध है। अभिनेत्री को आने वाली फिल्‍म में पहली बार रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी की विज्ञान-फ़िल्म ब्रह्मास्त्र में देखा जाएगा। फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। यह पहली बार है जब आलिया को ब्यू रणबीर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए देखा जाएगा। फिल्म अगले साल रिलीज होने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+