न्यूड फोटो लीक होने पर बोले अजी फजल, मेरी ही तस्वीरें, जिसने भी किया ठीक नहीं किया

मुंबई। फिल्म अभिनेता अली फजल की कुछ नग्न तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हुई हैं। शनिवार को अली की प्राइवेट तस्वीरें इंटरनेट पर आईं। ये तस्वीरें वायरल होने के बाद अली फजल ने स्वीकारा है कि तस्वीरें उनकी ही हैं। उन्होंने कहा है कि ये हरकत जिसने भी की, बहुत खराब हरकत की। तस्वीरों को अब हटा लिया गया है।

फजल ने कहा- मेरी तस्वीरें, किसी को जवाब नहीं दूंगा

अली फजल ने इंस्टा पर शेयर किए अपने वीडियो में अली फजल ने कहा है कि जिसने भी ये हरकत की है लेकिन यह एक शर्मनाक हरकत है। वह इस मामले की जड़ तक पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि वो कुछ ज्यादा नहीं कहना चाहते ना ही मीडिया को कोई सफाई देना चाहते हैं। फिलहाल वो अपने फैंस और करीबी लोगों से सपोर्ट चाहते हैं और सभी से इस मामले में निजता का सम्मान करने की उम्मीद रखते हैं।

फजल ने कहा, मुझे नहीं पता कि मैं यह सब कैसे कहूं लेकिन अब चूंकि फोटोज लीक हो चुके हैं ऐसे में मेरे पास यह स्वीकार करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है कि हां जो फोटोज लीक हुए हैं वह मेरे ही हैं। यह एक बेहद प्राइवेट मैटर है और इसके लिए मुझे किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। मुझे नहीं पता ये कैसे बाहर गईं।

कई सेलेब्रिटी के साथ हुआ ऐसा

कई सेलेब्रिटी के साथ हुआ ऐसा

हाल ही में कई कलाकारों के साथ ऐसा हुआ है, जब उनकी निजी तस्वीरें सामने आईं। अभिनेत्रीअक्षरा हासन, हंसिका मोटवानी, मोना सिंह समेत कई अभिनेत्रियों के साथ ये हो चुका है। वहीं कई मौकों पर ऐसा भी देखने में आया है कि सस्ती लोकप्रियता के लिए कुछ अभिनेत्रियों और अभिनेताओं ने खुद ही अपनी तस्वीरें लीक करा दीं।

मिर्जापुर को लेकर चर्चा में फजल

मिर्जापुर को लेकर चर्चा में फजल

अली फजल कुछ समय पहले वेब सीरीज मिर्जापुर में दिखे थे। जिसमें उनके रोल को लेकर काफी चर्चा रही। इसका दूसरा भाग भी जल्दी ही आने वाला है। अली फजल की पहली हिंदी डेब्यू फिल्म '3 इडियट्स' थी। इसमें वो एक एक छोटी सी भूमिका में दिखे थे। अली फजल इसके बाद चांस (2009), 3 इडियट्स (2009), ऑलवेज कभी कभी (2011), फुकरे (2013), बात बन गई(2013), बॉबी जासूस (2014), सोनाली केबल (2014), खामोशियां (2015), बैंड बाजा बारात (2015) में दिख चुके हैं। अली 2008 में रिलीज हुई इंग्लिश फिल्म 'द अदर ऐंड ऑफ द लाइन' में एक कैमियो भी कर चुके हैं। इसके बाद वह 2009 में अमेरिकी टीवी मिनी सीरीज 'बॉलिवुड हीरो' में नजर आए थे। वो हॉलिवुड फिल्म 'विक्टोरिया ऐंड अब्दुल' में भी दिखे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+