मौसम विभाग की चेतावनी, 7 जुलाई तक इन राज्यों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश का अलर्ट

Alert: 7 जुलाई को इन राज्यों में भारी से ज्यादा भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। भारत के कई राज्यों में मॉनसून ने दस्तक दे दी है। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मॉनसून राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर चुका है। अगले 5 दिनों को लेकर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए पूर्वानुमान में सबसे खतरनाक अलर्ट 7 जुलाई को लेकर जारी किया गया है, जिसमें कुछ राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 7 जुलाई तक देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्ट-नार्थवेस्टवार्ड में लो प्रेशर सिस्टम बनने के चलते 7 जुलाई को कुछ जगहों पर भारी से भारी बारिश हो सकती है।

 दिल्ली को 48 घंटे में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

दिल्ली को 48 घंटे में मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पहाड़ी राज्यों के कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश हुई। वहीं अग ले 48 घंटे में राष्ट्रीय राजधानी को भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। मॉनसून ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में सामान्य से 11 फीसदी अधिक बारिश हुई है जबकि अगले 24 घंटे में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है।

 सितारों की नगरी मुंबई बेहाल

सितारों की नगरी मुंबई बेहाल

मायानगरी मुंबई भारी बारिश से बेहाल है। मुंबई मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। 2005 के बाद पहली बार मुंबई में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश हुई है। अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है। महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण गुजरात के क्षेत्र, कोस्टल कर्नाटक, केरल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और तेलंगाना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने 4 जुलाई को पश्चिमी मध्य प्रदेश और कोंकण एंड गोवा में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

 7 जुलाई को इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश

7 जुलाई को इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 5 जुलाई को उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश की संभावना जताई ई है। वहीं 6 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं 7 जुलाई के अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एंड त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, कोंकण, गोवा और कोस्टल कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बिहार, झारखंड में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+