Alert: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, हिमाचल वाले रहें सावधान

नई दिल्ली। स्काईमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी बिहार, पश्चिम बंगाल के मध्य और उत्तरी भागों, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और दक्षिणी कोंकण समेत उत्तरी कर्नाटक में भारी बारिश होने की आशंका है तो वहीं उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में मॉनसून सक्रिय बने रहने की उम्मीद है, इसके अलावा राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिणी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरी ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल,झारखंड में भी बारिश होने की आशंका है।

इन जगहों पर हुई भारी बारिश

इन जगहों पर हुई भारी बारिश

मालूम हो कि बीते 24 घंटों के दौरान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, दक्षिणी महाराष्ट्र और उत्तरी कर्नाटक समेत पूर्वोत्तर राज्यों में मॉनसून की वजह से जबरदस्त बारिश हुई है तो वहीं दक्षिणी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी पंजाब, मध्य उत्तर प्रदेश, दक्षिणी बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और मध्य महाराष्ट्र में मॉनसून सक्रिय बना रहा।

हिमाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम, रहें सतर्क

हिमाचल प्रदेश में बिगड़ेगा मौसम, रहें सतर्क

तो वहीं हिमाचल प्रदेश में मॉनसून ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। शनिवार सुबह के समय राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हुई। बारिश से अधिकतम तापमान में एक से पांचं डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। जिला शिमला में सराहन में सबसे अधिक 115.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य के मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आगामी दो दिनों के दौरान भारी बारिश होगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत राज्य में 19 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा।

कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने के आसार

कुछ स्थानों में हल्की बारिश होने के आसार

जबकि उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा, पूर्वोत्तर राज्यों और आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय भागों में हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है।

भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना

भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना

विभाग ने कहा कि आज पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है तो वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर एंड त्रिपुरा में भारी से बहुत ज्यादा बारिश हो सकती है. वहीं हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दक्षिण कर्नाटक के अंदरुनी इलाकों और कोंकण एंड गोवा में भारी बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+