दिल्ली के रामलीला मैदान में PM मोदी की धन्यवाद रैली आज, आतंकी हमले की चेतावनी, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

Recommended Video

    PM Modi की Ramlila Ground में धन्यवाद रैली आज, आतंकी हमले की चेतावनी का अलर्ट जारी | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। CAA पर देशभर में भारी विरोध भेज रही भारतीय जनता पार्टी आज दिल्ली में धन्यवाद रैली का आयोजन कर रही है। भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए रामलीला मैदान में सुबह विशाल रैली का आयोजन किया है। सुबह 11 बजे पीएम मोदी इस रैली में शामिल होंगे। रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इस रैली में 2 लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है।

     Alert: Pak Based Terror Grould Likely to attack PM Narendra Modi during Rally in Ramlila Ground In Delhi Today

    पीएम मोदी की धन्यवाद रैली

    दरअसल हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने का तोहफा दिया है। इस फैसले के 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिला है। इस फैसले केो बाद दिल्ली बीजेपी ने धन्यवाद रैली का आयोजन किया है। इस रैली में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। वहीं इस विशाल रैली के साथ बीजेपी दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी।


    आंतकियों के निशाने पर पीएम मोदी की रैली

    इस रैली को लेकर देश के खुफिया विभाग के एक उच्च पदस्थ सूत्र ने अलर्ट जारी किया है। अलर्ट के मुताबिक पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूह रामलीला मैदान में होने वाली इस विशाल रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बना सकते हैं। खूफिया विभाग ने विशेष सुरक्षा समूह और दिल्ली पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है। खूफिया जानकारी के मुताबिक इस रैली में पीएम मोदी को निशाना बनाने के लिए दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के गुर्गों को जुटाया गया है।

    चप्पे-चप्पे में सुरक्षा के सख्त इंतजाम

    खूफिया जानकारी के बाद इस रैली को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। रामलीला मैदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) और दिल्ली पुलिस संभालेंगे। ब्लू बुक के अध्याय 10 में निहित दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। CCTV से सुरक्षा पर निगरानी रखी जाएगी। चप्पे-चप्पे में भारी सुरक्षाबल की तैनाती की गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+