Alert! स्मार्टफोन यूजर्स भूलकर भी इस फोटो को न बनाएं वॉलपेपर, क्रैश हो जाएगा मोबाइल
नई दिल्ली। अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूर है। इसे अलर्ट समझें। आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन खराब न हो तो फिर गलती से भी नीचे दिए गए इमेज को डाउनलोड कर वॉलपेपर न बनाएं नहीं तो आपका फोन क्रैश हो जाएगा। इतना ही नहीं आपके फोन में बूट की समस्या भी आ सकती है। पॉपुलर लीक्सटर यूनिवर्सल आइस ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी कर इसकी जानकारी दी है। इसके अलावा कई यूजर्स ने भी कंफर्म किया है।

खासकर सैमसंग यूजर रखें इस बात का ध्यान
यूनिवर्सल आइस ने फोटो-वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘Warning! इस फोटो को कभी अपने वॉलपेपर की तरह सेट न करें। खासतौर पर वो जो सैमसंग का स्मार्टफोन यूज करते हैं। इससे आपका फोन क्रैश हो जाएगा। इसे बिल्कुल ट्राय न करें। अगर आपको कोई ऐसी फोटो भेजता है तो उसे अनदेखा कर दें।'

वॉलपेपर लगाते ही फोन में आ रहा है ये बदलाव
यूनिवर्सल आइस ने अपने टेस्ट एक्सपीरिएंस से बताया कि ये समस्या सैमसंग के फोन में रही है। आपको बता दें कि इसका टेस्ट सैमसंग के गैलेक्सी नोट 8 पर किया है। बताया गया कि जैसे उन्होंने वॉलपेपर को अपने फोन में लगाया उनके फोन का कलर चेंज हो गया। लेकिन जब उन्होंने इस फोटो को ट्वीट किया तो उसका कलर नहीं बदला। इतना ही एक यूजर ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर करते हुए बताया कि जैसे ही उन्होंने इस तस्वीर को डाउनलोड कर अपने मोबाइल में वॉलपेपर लगाया उनका फोन क्रैश हो गया। यूजर ने साफ-साफ लिखा है कि यह सच है और इसे बिल्कुल भी ट्राई न करें।
इस तस्वीर में कुछ ऐसा है जिससे आ रही है ये समस्या
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वॉलपेपर कुछ स्पेसिफिट कोड से एमबेडेड है, जिसके चलते फोन में ये परेशानी आ रही है। रिपोर्ट में ये भी बताया गया कि इस फोटो को hex editor में खोलने पर इसमें ‘Google Inc. 2016' और ‘Google Skia' नाम का मेटा डेटा पाया गया है। गूगल अभी भी इस चित्र से होने वाली परेशानी का हल ढूंढ रहा है।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications