Exclusive: नॉर्थ ईस्ट को इस्लामिस्तान बनाना चाहता है अल-कायदा!

असम में करीब 150 से ज्यादा मुस्ल‍िम टाइगर्स हैं। इस संगठन का मकसद है पूरे नार्थ ईस्ट को मुस्ल‍िम राज्य में बनाने का है। और तो और संगठन ने नार्थ ईस्ट के लिये नया नाम भी अभी से सोच रखा है, वो है इस्लामिस्तान। इस काम को अंजाम देने के लिये पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भी इनके साथ है। [अल-कायदा से जुड़े भारत के मुस्लिम टाइगर्स]

जी हां, पाकिस्तान ने भारत के पूर्वोत्तर इलाकों में आतंकी पैठ बनाने के लिये मुस्ल‍िम यूनाइटेड लिबरेशन टाइगर्स के सरगना अब्दुर रहमान का हाथ थामा है। यही नहीं इस संगठन का लक्ष्य पश्च‍िम बंगाल को ग्रेटर बांग्लादेश बनाने का भी है। हालांकि अल-कायदा के अंदर उठापटक के बीच इस्लामिस्तान बनाने का सपना फिलहाल दब गया है।

खुफिया विभाग की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार यह संगठन अल-कायदा के आतंकियों के लिये पनाहगार के रूप में काम कर रहा है। जब भी कोई आतंकी अफगानिस्तान से असम आता है, तब यही संगठन उनके ठहरने की व्यवस्था करता है। और मुस्ल‍िम टाइगर्स की वफादारी के चलते अल-कायदा के आतंकी खुद को वहां सुरक्ष‍ित भी महसूस करते हैं।

लाखों डॉलर का खेल

जिस अंदाज में मुस्ल‍िम यूनाइटेड लिबरेशन टाइगर्स काम कर रहा है, उसे देखते हुए आईएसआई ने लाखों डॉलरों ऑफर भी दिया। हालांकि बताया जाता है कि संगठन को बड़ी रकम पाकिस्तान से मिली है, जिसके बल पर उसने बांग्लादेश के सिलेथ जिले में अपनी इकाई स्थापित की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+