अल कायदा चीफ जवाहिरी ने कश्मीर में आतंकियों से कहा, इंडियन आर्मी पर करो ज्यादा हमले
नई दिल्ली। अल कायदा के मुखिया अयमान अल जवाहिरी ने एक वीडियो जारी करके भारत को कश्मीर पर धमकाया है। जवाहिरी ने इस वीडियो में कश्मीर में तैनात सेना को भी धमकाया है। अपने वीडियो में जवाहिरी ने 'कश्मीर के मुजाहिद्दीनों' से इंडियन आर्मी और राज्य सरकार पर लगातार हमले करते रहने को कहा है। जवाहिरी ने कहा है कि मुजाहिद्दीनों को यह नहीं भूलना चाहिए कि कश्मीर क्या है और उसने सीमा पार पाकिस्तान की तरफ से जारी आतंकवाद का जिक्र भी किया है।

पाकिस्तान को बताया चापलूस
जवाहिरी ने फाउंडेशन फॉर डिफेंस ऑफ डेमोक्रेसीज लॉन्ग वार जर्नल में यह बात कही है। जवाहिरी ने 'डोंट फॉरगॉट कश्मीर' इस नाम से जारी संदेश में कहा, 'कश्मीर में मुजाहिद्दीन इस स्तर पर कम से कम भारतीय सेना और सरकार पर लगातार हमले करने को लेकर ध्यान केंद्रित करना चाहिए ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था तहस-नहस हो जाए। साथ ही भारत में मैनपावर और उपकरणों को लगातार नुकसान होता रहे। जवाहिरी ने अपने वीडियो में अंसार गजवात-उल हिंद के लीडर आतंकी जाकिर मूसा का कोई जिक्र नहीं किया है। अंसार गजवात उल हिंद, अल कायदा का ही संगठन है जो कश्मीर में मौजूद है। इसकी शुरुआत मूसा ने ही की थी। जवाहिरी ने पाकिस्तान की मिलिट्री और सरकार को 'अमेरिका का चापलूस' कहा है। एक तरफ राइफल और एक तरफ कुरान के साथ, जवाहिरी ने कश्मीर पर पाकिस्तान की नीति की तुलना तालिबान और प्रवासी आतंकवादियों से की। जवाहिरी ने दावा किया कि पाकिस्तानी सेना और सरकार सभी मुजाहिदीन का प्रयोग विशेष राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करने में दिलचस्पी रखते हैं।












Click it and Unblock the Notifications