नरेंद्र मोदी के महंगाई कम करने के दावों पर अल नीनो फेरेगा पानी

crops
नई दिल्‍ली। बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के दावेदार और देश में अगले प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं से आगे बढ़ने वाले नरेंद्र मोदी के महंगाई कम करने के दावे और वादे झूठें हैं। अल नीनो उनकेों दावों पर पानी फेरकर जनता के बीच उन्‍हें झूठा साबित कर सकता है।

अल नीनो एक बार फिर भारत में अपनी वापसी करने को तैयार है और इसकी वजह से कृषि उत्‍पादन पर खासा असर पड़ेगा। इसकी वजह से देश में महंगाई भी बढ़ सकती है। गुरुवार को मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि

अगर अल नीनो ने मौसम के स्‍वरूप पर असर डाला तो देश में बारिश का आंकड़ा साधारण से कम रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून में होने वाली बारिश इस बार सिर्फ 95 प्रतिशत ही रहने की आशंका है और इसमें पांच प्रतिशत की गिरावट के आसार हैं।

अल नीनो इस वर्ष देश में होने वाली बारिश पर खासा असर डालेगा। मौसम विभाग के मुताबिक यह 60 प्रतिशत तक प्रभावी रह सकता है और इसकी वजह से देश में सूखे के हालात पैदा होंगे। आर्इएमडी के निदेशक बीपी यादव ने बताया कि अल नीनो की संभावना 60 प्रतिशत संभावना है लेकिन कुछ और भी कारक हैं जो बेहतर मॉनसून के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

उन्‍होंने बताया कि अल नीनो का भारतीय मॉनसून पर काफी बड़ा और मजबूत असर रहा है और हम काफी सावधानी पूर्वक प्रशांत और हिंद महासागर में होने वाले परिवर्तनों पर नजर रख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+