'सूर्यवंशी' की शूटिंग के दौरान घायल हुए अक्षय कुमार, फिर भी करते रहे लगातार काम

नई दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में उनके साथ मुख्य किरदार में कैटरीना कैफ भी हैं, फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। लेकिन जानकारी के अनुसार फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर अक्षय कुमार घायल हो गए रिपोर्ट के अनुसार अक्षय कुमार के बाएं हाथ में चोट आई थी। जिसके बाद अक्षय ने चोटिल जगह पर काले रंग बैंडेज लगाया था, ताकि उन्हें कुछ राहत मिल सके, लेकिन इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली और वह लगातार फिल्म की शूटिेंग करते रहे।

अक्षय ने साझा किया वीडियो

अक्षय ने साझा किया वीडियो

इस फिल्म के गाने का एक वीडियो खुद अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमे देखा जा सकता है कि अक्षय कुमार कैटरीना कैफ के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं, इस दौरान उनके बाएं हाथ में काले रंग का बैंडेज लगा हुई है। अक्षय कुमार ने लिखा कि मैंने फिलहाल हैशटैग पर आप लोगों के कमेंट को देखा, जिसमे तमाम लोगों ने कहा कि उन्हें नमस्ते लंदन की याद आ गई। मैं अपनी जैज यानि कैटरीना कैफ के साथ सूर्यवंशी फिल्म के लिए शूटिंग कर रहा था, हमारे पास आपके लिए कुछ चौंकाने वाला भी है।

हैदराबाद में हुई शूटिंग

हैदराबाद में हुई शूटिंग

बता दें कि फिल्म के एक बड़े हिस्से की शूटिंग हैदराबाद में की गई है। अजय देवगन और रणवीर सिंह दोनों ने हैदराबाद शहर में फिल्म की शूटिंग की है। बता दें कि सिंघम फिल्म जोकि वर्ष 2011 में रिलीज हुई थी, उस वक्त रोहित शेट्टी ने एक के बाद एक कई पुलिस अवतार को बड़े पर्दे पर पेश किया। जिसमे फिल्म सिंघम रिटर्न, सिंबा और अब सूर्यवंशी बड़े पर्दे पर आ रही है। फिल्म का गाना फिलहाल लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है और लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

लोगों को फिल्म का इंताजर

लोगों को फिल्म का इंताजर

फिल्म सूर्यवंशी अजय देवगन और रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा के आगे की कहानी है। फिल्म सिंबा में रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई थी, जिसमें आखिर के कुछ पलों के लिए अजय देवगन भी नजर आए थे। लेकिन अब फिल्म में अक्षय कुमार भी सुपर कॉप की भूमिका में नजर आ रहे हैं। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी क्या लोग फिल्म के गीत की तरह फिल्म को भी पसंद करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+