अक्षय कुमार ने सुकमा में शहीद हुए CRPF जवानों के नाम पर दिए 1.08 करोड़ रुपए

अक्षय कुमार ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को 1.08 करोड़ हुए दिया। हर परिवार को 9 लाख रुपए अक्षय कुमार ने दिए।

नई दिल्ली। बॉलिवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिजनों को 1.08 करोड़ रुपए दिए। सुकमा में हुए नक्सली हमले में 12 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे। इन शहीद जवानों के परिजनों को मदद के तौर पर अक्षय कुमार ने हर परिवार को 9 लाख रुपए देने का वादा किया है।

 Akshay Kumar donated Rs 1.08 cr to families of 12 CRPF men who lost their lives in Maoists attack in Sukma

सीआरपीएफ के द्वारा प्रेस रिलीज जारी कर इस बात की सूचना दी। अक्षय के इस कदम की सराहना करते हुए सीआरपीएफ ने कहा है कि यह कदम उनकी देशभक्ति और देश के लोगों और सेना के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। सुकमा हमले के बाद अक्षय कुमार लगातार आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा के संपर्क में थे। अमित लोढ़ा जैसलमेर नॉर्थ सेक्टर के डीआईजी हैं। अक्षय ने उनके इस हमले में शहीद हुए जवानों की जानकारी मांगी और शहीद जवानों के परिवारवालों की मदद करने की पेशकश की।

गौरतलब है कि 11 मार्च को सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन पर सुकमा के भेज्जी थाना इलाके में नक्सलियों ने हमला कर दिया। नक्सली पहले से घात लगाकर वहां बैठे थे। उन्होंने पहले ईईडी ब्लास्ट किया और फिर घायल जवानों पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई। इस हमले में 12 जवान शहीद हो गए ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+