वोट नहीं देने को लेकर अक्षय कुमार से पूछा गया सवाल तो दिया ऐसा जवाब
मुंबई।
हाल ही में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण की वोटिंग के बाद कई फिल्मी सितारों की तस्वीर सामने आई थी जसमें वे अपना मतदान कर लौटे थे। इस बीच लोग अक्षय कुमार के वोट न करने को लेकर सवाल उठाने लगे थे। लोग उन्हें ट्रोल करने लगे थे कि आखिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंटरव्यू लेने वाले और बार बार देश के प्रति प्रेम व्यक्त करने वाले अक्षय ने देश के लिए मतदान क्यों नहीं दिया। साथ ही कहा जा रहा था कि असल में अक्षय के पास भारत की नागरिकता ही नहीं बल्कि कनाडा की है तो वे क्या वोट दे सकेंगे। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>
मतदान के बारे में पूछा गया तो टाल गए अक्षय
अक्षय कुमार से एक पत्रकार से पूछा कि उन्होंने मतदान क्यों नहीं किया तो वे 'चलिए बेटा' कहकर बात को टाल गए। अक्षय के इस जबाव ने पहले से उनकी खिंचाई कर रहे लोगों को एक और मौका दे दिया।
भारत ने अक्षय को वेटर से स्टार बनाया और उन्होंने
वोट न देने के लिए अक्षय कुमार को ट्रोल करते हुए लोगों ने उनको लेकर कई तरह के मीम शेयर किए। इन मीम्स में से एक में सभी अलग अलग सितारों की इंक्ड फिंगर वाली तस्वीर थी लेकिन अक्षय की तस्वीर उसमें नहीं है। कैप्शन में लिखा है- 'पूरा बॉलीवुड वोट दे रहा है लेकिन अक्षय नहीं क्योंकि उन्होंने कनाडा की नागरिकता के लिए भारत की नागरिकता छोड़ दी। अक्षय कुमार भारत ने तुम्हें वेटर से स्टार बनाया लेकिन आपने भारतीय भी नहीं कहलाना चाहा? भारत से इतनी नफरत क्यों?

अक्षय ने लिया था पीएम का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू
हाल ही में अक्षय कुमार तब चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नॉन पॉलिटिकल इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में कोई भी सियासी बात नहीं की गई बल्कि अधिकतर बातें उनके निजी जीवन पर की गईं। चुनाव से ठीक पहले इस इंटरव्यू के आने से काफी विवाद हो गया था।
यह












Click it and Unblock the Notifications