'उनकी आंखों में भक्ति देखी...', ब्रिटेन PM ऋषि सुनक को लेकर क्या बोले अक्षरधाम मंदिर के निदेशक
Rishi Sunak wife Akshata Murthy Akshardham temple: भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन के दूसरे दिन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक रविवार की सुबह दिल्ली में यमुना नदी किनारे स्थित अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उनके साथ उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी थीं।
ऋषि सुनक हमेशा से ये कहते आए हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। उनके अक्षरधाम मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना करने के बाद जब, अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे से उनके 'आई एम ए प्राउड हिंदू' पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ''यह एक दम सच बात है। ऋषि सुनक सिर्फ ऐसे ही नहीं कहते हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है, हमने ये विश्वास उनकी आंखों में देखा है।''

अक्षरधाम मंदिर के निदेशक ज्योतिंद्र दवे ने कहा, ''यह एक दम सच बात है। हमने जो आज देखा वह एक दम पूर्ण रूप से सच बात है। उनकी आंखों, क्रियाओं में जो प्रेम, भक्ति थी वह सच में एक भक्त की थी। एक राजकीय नेता की नहीं थी। एक प्रधानमंत्री की नहीं थी।''
ज्योतिंद्र दवे कहा, ''उनका (ऋषि सुनक) अनुभव असाधारण था... उन्होंने बहुत आस्था के साथ पूजा और आरती की... हमने उन्हें मंदिर दिखाया और उपहार के रूप में मंदिर का एक मॉडल भी दिया। उन्होंने यहां हर मिनट का आनंद लिया। उनकी पत्नी भी बहुत खुश थीं।''
ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक की यात्रा से पहले अक्षरधाम मंदिर और उसके आसपास व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शनिवार को एएनआई से बात करते हुए यूके पीएम ऋषि सुनक ने कहा था कि वह रविवार को दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर जाएंगे।
ऋषि सुनक ने यह भी उम्मीद जताई थी कि जी20 शिखर सम्मेलन के लिए अपने प्रवास के दौरान उन्हें यहां भारत में एक मंदिर के दर्शन करने का समय मिलेगा। उन्होंने कहा था कि उनके मन में पीएम मोदी के लिए "अत्यधिक सम्मान" है और वह जी20 को भारी सफलता दिलाने में उनका समर्थन करने के इच्छुक हैं।
यहां देखें ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की तस्वीरें...












Click it and Unblock the Notifications