उम्मीद है अरविंद केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा, सिसोदिया की जमानत पर बोले अखिलेश यादव
Manish Sisodia Bail: आप के नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है।
मनीष सिसोदिया 17 माह के बाद जेल से बाहर आएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि हमें उम्मीद है सबको न्याय मिलेगा, अरविंद केजरीवाल को भी न्याय मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि अदालत से सबको न्याय मिलेगा। अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत खुशी की बात है और हमें उम्मीद है कि न्यायालय सभी को न्याय देगा। सभी को न्याय मिलेगा।

यह भी पढ़ें याद रहेगी शादी, बाढ़ में फंसे दूल्हा और दुल्हन, गोद में उठाकर पार कराया गया नाला
सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देते समय यह भी कहा कि वो एक सम्मानित व्यक्ति हैं और कहीं भाग नहीं सकते हैं। उन पर जो मामले हैं, उनमें से ज्यादातर सबूत एकत्रित किए जा चुके हैं। ऐसे में उनके साथ छेड़छाड़ करना सहीं नहीं है। हालांकि अदालत ने जमानत की दो शर्तें लगाई है। पहली सिसोदिया को अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। इसके अलावा हर सोमवार को गुरुवार को सिसोदिया को थाने में हाजिरी देनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications