मध्य प्रदेश में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने की वजह का अखिलेश ने किया खुलासा
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश में कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। जिस तरह से प्रदेश में चुनाव से पहले महागठबंधन नहीं हो सका उसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस के प्रस्ताव को इसलिए अस्वीकार कर दिया क्योंकि हमे सिर्फ कुछ सीटें ही दी गई थी और बसपा इसका हिस्सा नहीं थी। उन्होंने कहा कि आप खुद चाहे तो कांग्रेस से इस बारे में पूछ सकते हैं।

बसपा गठबंधन का हिस्सा नहीं थी
मध्य प्रदेश में पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, क्योंकि हमे कुछ ही सीटें दी गई थी और बसपा इसका हिस्सा भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से पूछिए, उन लोगों ने हमारे अस्तित्व को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। अखिलेश ने कहा कि हमे कुछ ही सीट दी जा रही थी और बसपा उसका हिस्सा नहीं थी, लेकिन हमने कहा था कि राष्ट्रीय राजनीति को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में उसी हिसाब गठबंधन होना चाहिए, लेकिन कांग्रेस इसके लिए तैयार नहीं थी।

अब हम कांग्रेस की गलतियों को सामने रख सकते हैं
प्रदेश में कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने पर अखिलेश यादव ने कहा कि अच्छा है कि इन लोगों ने ना तो हमे और ना ही बसपा को चुना, क्योंकि अब हमारे पास मौका है कि हम उनकी गलतियों को लोगों के सामने रख सके। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा के शासन के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। अखिलेश ने कहा कि अगर प्रदेश में कांग्रेस, सपा, बसपा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मिलकर चुनाव लड़ते तो 230 में से 200 सीटें इस गठबंधन के पास होती।

आदित्यनाथ पर साधा निशाना
वहीं योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि हमारे प्रदेश में एक महंत मुख्यमंत्री हैं जोकि लोगों को बंदरों को भगाने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ने की सलाह देते हैं और कानून व्यवस्था को सही करने के लिए फर्जी एनकाउंटर का आदेश दे दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का हाल बुरा है और मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश की चुनावी रैली में हाल ही में झपकी ले रहे थे।
इसे भी पढ़ें- बाबरी विध्वंस के बाद अयोध्या में अबतक की सबसे बड़ी भीड़ बटोरने की तैयारी में VHP, BJP नेता भी होंगे शामिल












Click it and Unblock the Notifications