Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अखिलेश का था माधुरी के साथ डेढ़ इश्किया देखने का प्‍लान, राजनीतिक बवाल के बाद रद्द

UP CM Akhilesh Yadav cancels plans to watch 'Dedh Ishqiya' after criticism
लखनऊ। मुजफ्फरनगर की सिसकियों को भूल कर उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने ना सिर्फ सैफई महोत्‍सव के दौरान धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के ठुमकों का मजा लिया बल्कि माधुरी के साथ उनकी फिल्‍म डेढ़ इश्किया देखने का प्‍लान भी बनाया था। मगर राजनीतिक हमले और अपनी सरकार की फजीहत होते देख अखिलेश को ये कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। मालूम हो कि माधुरी दीक्षित की फिल्‍म डेढ़ इश्किया शुक्रवार को ही रिलीज हो गई।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक अखिलेश लखनऊ के एक सिनेमा हॉल में माधुरी दीक्षित के साथ डेढ़ इश्किया देखने वाले थे लेकिन अब वो कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। इसके पीछे वजह सैफई महोत्सव में सेलेब्रेटिज का परफोर्म करना माना जा रहा है। सैफई में सलमान व माधुरी के ठुमकों को लेकर बवाल मचा हुआ है। राजनीति दल सपा सरकार पर हमलावर हैं और उनसे सैफई महोत्‍सव पर होने वाले खर्चों का हिसाब मांगा है। मालूम हो कि यूपी सरकार ने फिल्म "डेढ़ इश्किया" को एक करोड़ रूपए का अनुदान देने का फैसला किया है।

यूपी सरकार की नीति के तहत जिन फिल्मों की 75 फीसदी शूटिंग राज्य में हुई है, उन्हें फिल्म की निर्माण लागत का 25 फीसदी अथवा अधिकतम एक करोड़ रूपए बतौर अनुदान दिया जाएगा। हालांकि इस पूरे मामले में सलमान खान और माधुरी दीक्षित ने सोशल नेटवर्किं साइट ट्वीटर पर सफाई दे दिया है। उल्‍लेखनीय है कि डेढ़ इश्किया फिल्म में माधुरी ने बेगम पारा का किरदार अदा किया है। यह 2010 में आई "इश्किया" का सीक्वल है। विद्या बालन के किरदार को इस बार माधुरी ने अदा किया है। फिल्म में माधुरी के अलावा नसीरूद्दीन शाह, अरशद वारसी और हुमा कुरैशी ने मुख्य भूमिका में है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+