गुजरात विधानसभा चुनाव में कूदे अखिलेश यादव, किया ये बड़ा ऐलान

Recommended Video

    Akhilesh Yadav announce Samajwadi Party will fight on 5 seats in Gujarat Election 2017 । वनइंडिया

    नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी ने गुजरात में पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात में पांच सीटों पर चुनाव लड़ने और बाकी पर कांग्रेस को समर्थन देने की बात कही है। गुजरात में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं, चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधा मुकाबला माना जा रहा है। गुजरात में बीते पांच चुनाव से भाजपा को जीत मिल रही है लेकिन इस बार कांग्रेस के साथ कई युवा नेताओं के जुड़ने से उसकी स्थिति भी मजबूत मानी जा रही है। इसके साथ-साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी भी पहली बार गुजरात के चुनाव में दिखेगी। ओबीसी नेता अल्पेश ठाकुर, दलित नेता जिग्नेश मेवानी और पाटीदारों के नेता हार्दिक पटेल की भी इन चुनावों में अहम भूमिका मानी जा रही है।

    Akhilesh yadav announce samajwadi party will fight on 5 seats in Gujarat Elections 2017

    गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों को लेकर सोमवार को चुनाव आयोग ऐलान कर सकता है। हिमाचल में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है, दोनों राज्यों में साथ चुनाव कराने के बात कही जा रही है लेकिन गुजरात में तारीखों के ऐलान में देर हो रही है। इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि उसने चुनाव आयोग पर गुजरात चुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं करने का दबाव बनाया है ताकि पीएम अपनी रैली के दौरान लोगों को लुभाने वाली किसी योजना का ऐलान कर सके।

    गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं, जिसमें से मौजूदा समय में भाजपा के पास कुल 118 विधायक है, कांग्रेस के पास 42 सीटें जबकि एनसीपी के पास दो, जबकि जदयू के पास एक सीट है। हाल में गुजरात में नेताओं के दल-बदल और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिल रहे हैं। भाजपा पर नेताओं का खरीद-फरोख्त के भी आरोप लग रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+