11 मार्च से पहले गायत्री प्रजापति को अरेस्ट करे अखिलेश सरकार: अमित शाह
खिलेश सरकार को 11 मार्च से पहले गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार करवाना चाहिए, वरना 11 मार्च के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो वो सबसे पहले गायत्री प्रजापति को पाताल से भी ढ़ूढ निकालेगी।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और प्रत्याशी गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप के आरोप लगे है। इस आरोप के बाद भाजपा समाजवादी पार्टी को इस मुद्दे पर लगातार घेर रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गायत्री प्रजापति को लेकर अखिलेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि प्रदेश की सपा सरकार जानबूझ कर इस मुद्दे पर नरमी बरत रही है।

अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव खुद गायत्री प्रजापति की गिरफ्तारी नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का इस मामले में रवैया बेहद गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि जिसके लिए कुछ दिन पहले सीएम अखिलेश यादव चुनाव प्रचार कर रहे थे वो आज अचानक गायब कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ कह रहे हैं कि गायत्री प्रजापति सरेंडर करें। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार को 11 मार्च से पहले गायत्री प्रजापति को गिरफ्तार करवाना चाहिए, वरना 11 मार्च के बाद जब भाजपा की सरकार आएगी तो वो सबसे पहले गायत्री प्रजापति को पाताल से भी ढ़ूढ निकालेगी।
अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि पीड़िता गायत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए गुहार लगाती रही लेकिन उसकी रिपोर्ट तक नहीं लिखी गई। उन्होंने कहा कि यहां पीड़िता को मामला दर्ज करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यूपी की कानून व्यवस्था कैसी है।












Click it and Unblock the Notifications