अखिल गोगोई बोले- राहुल गांधी को ममता बनर्जी को करने देना चाहिए विपक्ष का नेतृत्व

नरेंद्र मोदी को रोकना है तो राहुल गांधी को ममता बनर्जी को करने देना चाहिए विपक्ष का नेतृत्व

नई दिल्ली, 2 सितंबर: आरटीआई एक्टिविस्ट और असम की शिवसागर सीट से विधायक अखिल गोगोई ने कहा है कि देश में विपक्षी पार्टियों को ममता बनर्जी को लीड करना चाहिए। सीएए विरोधी आंदोलनों में शामिल होने को लेकर लंबे समय तक जेल में रहे रायजर दल के प्रमुख अखिल गोगोई का मानना है कि 2024 में अगर भाजपा को हराना है तो विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा। वो मानते हैं कि कांग्रेस की बजाय पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी विपक्ष का नेतृत्व करें तो ज्यादा बेहतर परिणाम होंगे।

बीजेपी के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को मोर्चा बनाना होगा

बीजेपी के खिलाफ क्षेत्रीय दलों को मोर्चा बनाना होगा

टीएमसी में जाने की अटकलों के बीच अखिल गोगोई ने इंडिया टुडे को दिए एक इंटरव्यू में ममता बनर्जी को विपक्ष के सबसे बेहतर नेताओं में बताया है। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा, भाजपा की एक बड़ी ताकत है और उसको हराने के लिए सभी क्षेत्रीय ताकतों को एक मोर्चा बनाना होगा और कांग्रेस के साथ हाथ मिलाना होगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में ना तो क्षेत्रीय दल और ना ही कांग्रेस अपने दम पर बीजेपी को हरा सकती है। इनको साथ आकर एक रणनीति के साथ चुनाव लड़ना होगा। कांग्रेस को उन 200 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए जहां वह जीतने की उम्मीद कर सकती है और बाकी सीटें क्षेत्रीय दलों के लिए उसको छोड़ देनी चाहिए।

ममता बनर्जी को मिले विपक्ष के नेतृत्व का मौका

ममता बनर्जी को मिले विपक्ष के नेतृत्व का मौका

गोगोई ने कहा कि अगर कांग्रेस को लगता है कि उसके नेतृत्व में नरेंद्र मोदी को हराया जा सकता है, तो पार्टी मुगालते में है। आज लोग मोदी सरकार से बेहद निराश हैं लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस उनको हराने की स्थिति में नहीं है। वहीं क्षेत्रीय ताकतों ने भाजपा को हराने की क्षमता दिखाई है। यह एक ऐतिहासिक निर्णय होगा अगर कांग्रेस लचीलापन दिखाती है और क्षेत्रीय ताकतों में से एक को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की अनुमति देती है। राहुल गांधी 2024 में पीएम नहीं बनते तो भी उनके पास आगे वक्त है, उनको इसकी फिक्र फिलहाल नहीं करनी चाहिए।

अखिल गोगोई ने राहुल गांधी की तारीफ की है लेकिन कहा है कि वो विपक्षी दलों के नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा, मैं साफ कहूंगा कि विपक्षी दलों केमोर्चे का नेतृत्व करने के लिए कोई शानदार विकल्प है, वो तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी हैं। राहुल गांधी को भी इस बात को समझना चाहिए और खुद पीछे होकर ममता को विपक्षी दलों को लीड करने देना चाहिए।

केजरीवाल आरएसएस के ही साथ खड़े दिख रहे

केजरीवाल आरएसएस के ही साथ खड़े दिख रहे

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल को लेकर अखिल गोगोई ने कहा कि भाजपा के खिलाफ वो बड़े नाम जरूर थे लेकिन वह आरएसएस से हार मान गए हैं। जब भाजपा-आरएसएस ने सीएए विरोधी आंदोलन को दबाने के नाम पर दंगा भड़काया तो वो चुप रहे। उन्होंने दिल्ली को एक पूर्ण राज्य में बदलने का वादा किया लेकिन भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने दिल्ली सरकार की शक्तियों में कटौती की तो वह चुप रहे। वो अब बीजेपी से लड़ते हुए नहीं दिख रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+