जबरदस्ती धर्मांतरण में भाजपा और सपा में मिलीभगत-अकबरुद्दीन ओवैसी

नई दिल्ली। आगरा में धर्मांतरण का मुद्दे पर लोकसभा में चल रही बहस में एआईएमएम के मुखिया अकबरुद्दीन ओवैसी ने भाजपा सहित सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा और सपा दोनों ही मिले हुए हैं। दोनों पार्टियां मिलकर लोगों को जबरदस्ती धर्म बदलने पर मजबूर कर रहे हैं।

akbaruddin owaisi

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि आगरा में 200 लोगों ने जबरदस्ती अपना धर्म बदल लिया लेकिन राज्य की सपा सरकार ने कोई कार्यवाही करने की बजाए इस मुद्दे पर चुप्पी साधनी बेहतर समझी। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा को अपने चमचों पर रोक लगानी चाहिए।

गौरतलब है कि धर्मांतरण के मुद्दे पर बोलते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आगरा मामले पर आगरा या इसके आस-पास के जिलों में ही चर्चा नहीं हो रही है। ऐसे में इस मुद्दे पर लोकसभा में बहस की क्या जरूरत है। मुलायम सिंह ने कहा कि कुछ अखबारों में इस तरह की खबर छपी जिसके बाद इस मुद्दे पर चर्चा शुरु हो गयी। उन्होंने कहा कि क्या अब अखबारों के आधार पर लोकसभा में बहस आयोजित की जाएगी।

वहीं इससे पहले कांग्रेस के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता के मुद्दे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आरएसएस देश को बांटने की कोशिश कर रहा है इसपर सरकार ने चुप्पी साध ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+