अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल दोषी करार, पटना साहिब ने 'तंखइया' करार दिया, क्या मिलेगी सजा?
Sukhbir Singh Badal Tankhiya: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) को तख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारों ने एक बार फिर 'तंखइया' (धार्मिक अनुशासन का उल्लंघन करने वाला दोषी) करार दिया है। यह फैसला तब लिया गया जब वह दो बार समन भेजे जाने के बावजूद तख्त के सामने पेश नहीं हुए।
सूत्रों के मुताबिक, सुखबीर बादल पर उन लोगों का समर्थन करने का आरोप है, जिन्हें हुकमनामा (धार्मिक आदेश) का उल्लंघन करने का दोषी ठहराया गया था। उन्हें इस मामले में सफाई देने के लिए तख्त के समक्ष पेश होने को कहा गया था, मगर उन्होंने न कोई जवाब दिया और न ही हाज़िर हुए। इस लापरवाही और अवहेलना के चलते पांच प्यारों ने उन्हें 'तंखइया' घोषित किया। 'तंखइया' वह शब्द है जो सिख परंपरा में किसी व्यक्ति को धार्मिक अपराधी ठहराने के लिए उपयोग किया जाता है।
ये भी पढ़ें Sukhbir Badal: कैसे सुखबीर बादल की सजा से बदली पंजाब की सियासत? पंथक पॉलिटिक्स में अकाल तख्त की वापसी!
पहले भी मिल चुकी है सजा
यह पहली बार नहीं है जब सुखबीर सिंह बादल को 'तंखइया' करार दिया गया है। अगस्त 2024 में भी श्री अकाल तख्त साहिब, जो सिख धर्म की सर्वोच्च अस्थायी संस्था है, ने उन्हें 2007 से 2017 के बीच उपमुख्यमंत्री रहते हुए लिए गए कुछ निर्णयों के कारण 'तंखइया' घोषित किया था।
यह फैसला श्री अकाल तख्त के पांच उच्चतम जथेदारों द्वारा लिया गया था। आदेश पढ़ते हुए श्री अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानि रघबीर सिंह ने कहा था कि सुखबीर बादल और उनके सहयोगी सिख मंत्रियों को 15 दिनों के भीतर लिखित में सफाई देनी होगी। बाद में उन्हें धार्मिक दंड भी दिया गया था, जिसमें उन्हें बर्तन मांजना, जूते साफ करना और शौचालय की सफाई जैसी सेवाएं करने का निर्देश दिया गया था।

स्वर्ण मंदिर में हुआ था जानलेवा हमला
दिसंबर 2024 में, जब सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा दिए गए धार्मिक दंड के तहत स्वर्ण मंदिर परिसर में सेवा कर रहे थे, तभी उन पर हमले की कोशिश भी की गई थी। उस समय वे गर्द्वारे के द्वार पर बैठे हुए थे, उनके गले में एक प्लैकार्ड टंगा हुआ था, जिसमें उन्हें 'तंखइया' लिखा गया था। वे यह सज़ा 2007 से 2017 के बीच धार्मिक मर्यादाओं के उल्लंघन के लिए भुगत रहे थे।
ये भी पढ़ें Sukhbir Singh Badal: सुखबीर बादल फिर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुने गए












Click it and Unblock the Notifications