VIDEO: इस सुपरस्टार कपल के बेटे ने लिया फिटनेस चैलेंज, सात साल की उम्र में बहा रहा पसीना

सोशल मीडिया पर इन दिनों फिटनेस चैलेंज खूब हिट हो रहा है। इस चैलेंज को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इंडिया को फिट रखने के लिए शुरू किया था। इसे अब तक खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक अपना चुके हैं, लेकिन अब इस चैलेंज को बच्चे भी ले रहे हैं।

Viral

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों फिटनेस चैलेंज खूब हिट हो रहा है। इस चैलेंज को केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इंडिया को फिट रखने के लिए शुरू किया था। इसे अब तक खिलाड़ी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्रिटीज तक अपना चुके हैं, लेकिन अब इस चैलेंज को बच्चे भी ले रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर्स अजय देवगन और काजोल के सात साल के बेटे युग भी इंडिया को फिट रखने के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं। उनका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो

अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो

अजय देवगन और काजोल के बेटे युग ने भी इंडिया को फिट रखने के लिए केंद्रीय मंत्री का चैलेंज ले लिया है। सात साल के युग का जिम में एक्सरसाइज करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को और किसी ने नहीं, बल्कि खुद अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अजय ने लिखा, 'युवा भारत को चैलेंज करते युग देवगन। हम तो फिट हैं चैलेंज।'

वीडियो के अंत में दी चेतावनी

इस वीडियो में युग कई तरह की एक्सरसाइज कर रहे हैं। पुश-अप से लेकर फ्री स्टाइल कार्टव्हील तक करते युग वाकई लोगों को फिट रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। वीडियो के अंत में एक चेतावनी भी लिखी है कि बच्चों की एक्सरसाइज प्रोफेशनल की गाइडेंस में ही होनी चाहिए। इस चैलेंज को लेने वाले युग सबसे कम उम्र के शख्स हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा ये चैलेंज कई लोग ले चुके हैं।

इस चैलेंज के कारण दीपिका हुई थीं ट्रोल

इस चैलेंज के कारण दीपिका हुई थीं ट्रोल

हाल ही में इस चैलेंज के कारण एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को तो ट्रोल भी होना पड़ गया था। दीपिका को बैटमिंटन प्लेअर पीवी सिंधू ने चैलेंज किया था, जिसके जवाब में उन्होंने दौड़ते हुए अपना वीडियो शेयर किया था। वीडियो में बाकी सब तो ठीक है, लेकिन एक गलती ऐसी है जिसे फैंस ने तुरंत पकड़ लिया। दरअसल दीपिका का ये वीडियो दो हफ्ते पुराना है और फैंस से भला आजतक कोई बात छिपी नहीं है। इसी बात पर उनके फैंस ने उनसे पूछा कि वो आखिर पुराना वीडियो क्यों पोस्ट कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: शादी के 20 साल बाद एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी पत्नी से हुए अलग, सिंगल होने पर लड़कियां हुईं खुश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+