Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तौकते तूफान में तबाह हुआ अजय देवगन की फिल्‍म "मैदान" का सेट,जानें नुकसान पर क्‍या बोले निर्देशक बोनी कपूर

मुंबई, 20 मई: कोरोना महामारी के बीच मायानगरी मुंबई तौकते तूफान से जबरदस्‍त प्रभावति हुई। मुंबई में इस तूफान में 108 किमी प्रति घंटे की भारी बारिश और हवा की गति ने शहर के चारों ओर कई स्थानों पर नुकसान पहुंचाया था। चक्रवात ने मुंबई में फिल्म उद्योग को भी प्रभावित जबदस्‍त प्रभावित किया है। बॉलीवुड एक्‍टर अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्‍म मैदान का सेट तौकते तूफान की चपेट में आकर तबाह हो गया है, जिससे प्रोडक्शन हाउस को भारी नुकसान हुआ था।

सेट पर 40 लोग थे मौजूद जब तौकते ने हिट किया

सेट पर 40 लोग थे मौजूद जब तौकते ने हिट किया

सूत्रों के अनुसार जब तूफान आया तो मैदान के सेट पर 40 लोग मौजूद थे। सभी ने सेट को बचाने की कोशिश की लेकिन बचा नहीं सके। इस सेट पर फुटबॉल के मैच वाला पार्ट शूट किया जाना था,लेकिन इस तबाही के बाद अभी सूटिंग नहीं हो पाएगी। ये पहली बार नहीं है जब मैदान फिल्‍म के 16 एकड़ में फैले सेट पर मुसीबत आई है। साल 2020 में कोविड लॉकडाउन की वजह से भी सेट को तोड़ना पड़ा था। ये सुकनू की बात है कि इनडोर और आउटडोर सीन कोलकाता और लखनऊ में शूट हो चुके हैं।

जानें लाखों के नुकसान देख क्‍या बोले निर्देशक कपूर

जानें लाखों के नुकसान देख क्‍या बोले निर्देशक कपूर

पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार फिल्‍म निर्माता बोनी कपूर ने पुष्टि की है कि मुंबई में मैदान का एक स्टैंडिंग सेट चक्रवात से नष्ट हो गया था। बोनी कपूर ने कहा जो तबाह हुआ वो सेट स्पोर्ट्स ड्रामा के लिए मैच फिल्माने के लिए बनाया गया एक स्टेडियम था। लॉकडाउन हटने के बाद मैदान के अंतिम शेड्यूल के लिए सेटों को फिर से बनाना होगा। कपूर ने कहा, "हमने अंतिम शेड्यूल में आठ मैचों की शूटिंग के लिए एक पूरा फुटफॉल स्टेडियम बनाया था। जबकि हमने चार मैचों के साथ शूटिंग को रोक दिया था और अब, चक्रवात ने हमारे सेट को नष्ट कर दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन हर कोई किसी न किसी तरह से पीड़ित है। बोनी कपूर ने कहा शुक्र है कि किसी मनुष्‍य को कोई चोट नहीं आई है।"

लॉकडाउन में तोड़ना पड़ा था मैदान फिल्‍म का सेट

लॉकडाउन में तोड़ना पड़ा था मैदान फिल्‍म का सेट

पिछले साल फिल्‍म निर्माताओं ने खुलासा किया था कि उन्हें मई 2020 में कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के कारण मैदान फिल्‍म के लिए बनाए गए एक विशाल फुटबॉल स्टेडियम को तोड़ना पड़ा था। इसे 2020 के अंत में फिर से बनाया गया शूटिंग शुरू करने के लिए मैदान का सेट कथित तौर पर मुंबई के मड द्वीप में है, जिसका इस्तेमाल फिल्म के लिए कई अंतरराष्ट्रीय मैचों की शूटिंग के लिए किया गया था।

फिल्‍म मैदान पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच पर आधारित है

फिल्‍म मैदान पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच पर आधारित है

बता दें फिल्‍म मैदान पूर्व भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन का अनुसरण करता है। उनके मार्गदर्शन में भारतीय फुटबॉल टीम ने 1950 के दशक में नई ऊंचाइयों को छुआ। अमित शर्मा द्वारा निर्देशित, मैदान वर्तमान में 15 अक्टूबर, 2021 को रिलीज के लिए तैयार है। हालांकि, रिपोर्टों ने दावा किया है कि मौजूदा स्थिति के कारण सिनेमाघरों को बंद रहने पर फिल्म में पे-पर-व्यू रिलीज और डीटीएच सेवाओं पर हो सकती है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+