ऐश्‍वर्या राय ने होली पर आराध्‍या की शेयर की ये क्‍यूट फोटो,तो अमिताभ बच्‍चन ने दिखाई अभिषेक संग की ये तस्‍वीर

मुंबई। कोरोना महामारी के भय के बीच अपनों के संग बॉलीवुड हस्तियों ने धूमधाम से होली मनाई। सोशल मीडिया पर होली के मौके पर मस्‍ती करते हुए सेलिब्रेटीज ने अपनी खूब सारी फोटो भी शेयर की है। अमिताभ बच्‍चन, अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने भी होली के अवसर पर फोटो शेयर की है। जिसमें ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन ने अपनी बिटिया आराध्‍या राय बच्‍चन की फोटो शेयर की है। जो उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। आराध्‍या की इस क्‍यूट फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। वहीं अमिताभ बच्‍चन ने अभिषेक के बचपन की बहुत ही आकर्षक होली की फोटो शेयर की है।

ऐश्‍वर्या राय ने आराध्‍या की होली खेलते हुए शेयर की ये क्यूट फोटो

ऐश्‍वर्या राय ने आराध्‍या की होली खेलते हुए शेयर की ये क्यूट फोटो

ऐश्‍वर्या ने जो फोटो शेयर की है उसमें पीछे होलिका दहन हो रहा है और उसके सामने रंग में सराबोर आराध्‍या खड़ी हैं।इस फोटो में हालांकि बच्‍चन परिवार का कोई नहीं दिया दे रहा है। इस फोटो में आराध्‍या बहुत क्यूट लग रही हैं। कोरोना के चलते बच्‍चन परिवार ने इस बार होली अपने घर जलसा के अंदर ही सेलिब्रेट की। फोटो में गार्डन में होलिका दहन किया गया है ये दिख रहा है और आराध्‍या के गाल पर गुलाल लगा हुआ है। ऐश्‍वर्या ने तस्‍वीरें पोस्‍ट करते हुए लिखा है, 'हैप्‍पी होली। खुश‍ियां, शांति और स्‍वास्‍थ्‍य। आप सभी को ढेर सारा प्‍यार।'

अमिताभ बच्‍चन ने बेटे अभिषेक संग की ये फोटो की शेयर

अमिताभ बच्‍चन ने बेटे अभिषेक संग की ये फोटो की शेयर

बिग बी यानी अमिताभ बच्‍चन ने होली के अवसर पर अपने फैंस से अपील की थी सुरक्ष‍ित तरीके से होली खेलें। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए देशभर में प्रशासन ने उचित दूरी बनाकर होली खेलने की अपील की। इसके बाद बिग बी ने थ्रोबैक तस्‍वीर के जरिए फैन्‍स को शुभकामनएं दीं। अमिताभ ने जो फोटो शेयर की वो बहुत ब्लैक व्‍हाइट है, जिसमें छोटे से अभ‍िषेक बच्‍चन उनके कंधे पर बैठे हुए हैं और उनके पीछे जया बच्‍चन खड़ी हुईं हैं। इस पुरानी और यादगार फोटो को शेयर करते हुए अमिताभ बच्‍चन ने अपने लोकप्रिय गाने 'रंग बरसे भीगे चुनर वाली रंग बरसे... होली है' कैप्‍शन में लिखा है

अभिषेक ने शेयर की ये होली की फोटो

अभिषेक ने शेयर की ये होली की फोटो

वहीं अभिषेक बच्‍चन ने अपनी बिटिया आराध्‍या के गुलाबी रंग से रंगी हुए पंजे की फोटो शेयर कर लोगों को बधाई दी है। अभिषेक बच्‍चन और ऐश्‍वर्या राय अनुराग कश्‍यप की अगली फिल्‍म 'गुलाब जामुन'में साथ नजर आएंगे। ऐश्‍वर्या मण‍िरत्‍नम की फिल्‍म पोन्नियन सेलवन में और अभ‍िषेक बच्‍चन की 'द बिग बुल' में नजर आएंगे। ये फिल्‍में ओटीपी प्‍लेटफार्म पर रिलीज होने वाली हैं।

https://hindi.oneindia.com/photos/actress-sakshi-malik-latest-hot-sexy-pictures-oi60479.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+