AirTel की सर्विस फिर ठप! कई बड़े शहरों में इंटरनेट और कॉल में दिक्कत, कंपनी ने यूजर्स को बताया क्या करें?
Airtel network down: एयरटेल के नेटवर्क में फिर आउटेज की खबर सामने आ रही है। बेंगलुरु सहित कई बड़े शहरों में यूजर्स को फिर से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय, डाउन डिटेक्टर वेबसाइट पर शिकायतों की संख्या 7,109 तक पहुंच गई।
यूजर्स को सिग्नल न मिलने, मोबाइल इंटरनेट में दिक्कतें और कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। एयरटेल की तरफ से अभी तक इस आउटेज के कारणों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इन शहरों में ज्यादा दिक्कत
जिन शहरों में एयरटेल नेटवर्क में दिक्कत आने की शिकायतें दर्ज की गईं, उनमें मुख्य रूप से बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता शामिल हैं।यूजर्स को सिग्नल न मिलने, मोबाइल इंटरनेट में दिक्कतें और कॉल ड्रॉप जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
52 प्रतिशत यूजर्स ने खराब सिग्नल की शिकायत की
इस बार के आउटेज में, डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, 52 प्रतिशत यूजर्स ने खराब सिग्नल की शिकायत की, जबकि 31 प्रतिशत को मोबाइल इंटरनेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। 17 प्रतिशत यूजर्स ने पूरी तरह से ब्लैकआउट की शिकायत की, यानी उनका नेटवर्क पूरी तरह से बंद हो गया था। इस तरह की बार-बार होने वाली समस्याएं यूजर्स के लिए काफी परेशानी का कारण बन रही हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो काम या पढ़ाई के लिए इंटरनेट पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं।
ये भी पढ़ें TRAI के आदेश के बाद Airtel के करोड़ों ग्राहकों की हो गई मौज, बार-बार रिचार्ज की टेंशन हुई खत्म
एयरटेल की सफाई
Airtel Cares ने स्पष्ट किया है कि हाल ही में ग्राहकों को हुई परेशानी अस्थायी कनेक्टिविटी डिसरप्शन के कारण हुई थी। कंपनी ने बताया कि यह समस्या एक घंटे के भीतर हल कर दी जाएगी। Airtel ने अपने संदेश में लिखा है, "हमें ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद है। यह समस्या अस्थायी कनेक्टिविटी डिसरप्शन के कारण हुई है और इसे एक घंटे के भीतर ठीक कर दिया जाएगा। कृपया समस्या के समाधान के बाद अपने मोबाइल फोन को रीस्टार्ट करें, ताकि सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो सकें।"
ये भी पढ़ें Airtel Payment Bank: हाथरस के किसान के खाते में अचानक आ गए 10 लाख करोड़ से अधिक रुपए, भागते हुए पहुंचा थाने












Click it and Unblock the Notifications