Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बिहार के लाल ने किया कमाल! एयर मार्शल भारती के पिता की आंखें खुशी से नम, कहा-'गर्व है, देश के काम आ रहा बेटा'

Air Marshal AK Bharti: देश के बड़े सैन्य मिशन 'ऑपरेशन सिंदूर' में अहम भूमिका निभाने वाले एयर मार्शल एके भारती इन दिनों पूरे देश के हीरो बन चुके हैं। वर्तमान में वे एयर हेडक्वार्टर, नई दिल्ली में डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस (DGAO) के पद पर कार्यरत हैं। जब से यह ऑपरेशन चर्चा में आया है, तब से उनके पैतृक गांव में जश्न जैसा माहौल है।

एयर मार्शल भारती मूल रूप से बिहार के पूर्णिया के रहने वाले हैं। जिस तरह से उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का नेतृत्व किया, उससे न सिर्फ भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना हुई, बल्कि देश की एयर फोर्स की ताकत और रणनीति को भी दुनियाभर में पहचान मिली।

Air Marshal AK Bharti

एयर मार्शल भारती का जिस गांव से नाता है, वहां के लोगों के साथ-साथ पूरे बिहार के लिए यह समय गर्व से भरा हुआ है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। गांव के लोग इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके इलाके से कोई ऐसा बेटा निकला, जो आज देश का नाम रोशन कर रहा है।
ये भी पढ़ें: DGMO Rajiv Ghai भी निकले विराट कोहली के फैन, जानिए क्यों कहा- 'राख से राख,धूल से धूल'? क्या है इसका मतलब?

परिवारवालों की आंखों में खुशी के आंसू हैं और दिल में गर्व है। वे बार-बार यही कह रहे हैं कि यह सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे बिहार और भारत की उपलब्धि है।

परिवार में खुशी का माहौल

एयर मार्शल एके भारती, जो इस समय नई दिल्ली स्थित एयर हेडक्वार्टर में डायरेक्टर जनरल एयर ऑपरेशंस (DGAO) के पद पर तैनात हैं, इन दिनों पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऑपरेशन सिंदूर में उनकी अहम भूमिका को लेकर उनके पैतृक घर में जश्न का माहौल है। परिवार वालों की आंखों में गर्व साफ नजर आ रहा है।

परिवार ने कहा- खुशी बयां करने के लिए शब्द पड़ रहे कम

एयर मार्शल एके भारती की भाभी किरण ने कहा, "हम सब बहुत खुश हैं। इसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ये सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए गर्व की बात है।"

उन्होंने एयर मार्शल भारती के बारे में बताते हुए कहा कि वो जब भी बिहार आते हैं तो सभी परिवार वालों से मिलते हैं, गांव भी जाते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि एयर मार्शल भारती को बिहार आए एक साल से ज्यादा का समय हो गया है। किरण ने आगे बताया, " जब हमें इस मिशन के बारे में पता चला तो हमें गर्व हो रहा था लेकिन जब ये पता चला कि उन्होंने इस मिशन को लीड किया तो और भी ज्यादा गर्व हो रहा था। हम सब इतने खुश हैं कि बता नहीं सकते।"

पिता बोले - बेटा देश के लिए कर रहा है काम, इससे बड़ी खुशी क्या होगी

एयर मार्शल भारती के पिता जीवछलाल यादव ने कहा, "जब मुझे इस ऑपरेशन के बारे में पता चला, तब से मैं खुद को बेहद गर्वित महसूस कर रहा हूं। शुरुआत में मुझे इस मिशन की जानकारी नहीं थी, लेकिन जब अखबारों में खबरें आने लगीं तो दिल से खुशी हुई।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे इस बात की सबसे ज्यादा खुशी है कि मेरा बेटा देश के लिए काम कर रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। ये मेरे लिए बहुत ही गर्व का पल है कि मेरा बेटा इस मिशन का नेतृत्व कर रहा था।"

बिहार से देश की सेवा तक

बिहार के एक छोटे से गांव से निकलकर देश के बड़े मिशन का नेतृत्व करना, यह कहानी सिर्फ एयर मार्शल एके भारती की नहीं, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो बड़े सपने देखते हैं। ऑपरेशन सिंदूर में भारत की मजबूती और तत्परता को पूरी दुनिया ने देखा और सराहा।

देश को उन पर नाज है

एयर मार्शल एके भारती की लगन, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे भारत को गौरवान्वित किया है। उनकी सफलता आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।
ये भी पढ़ें: Air Marshal AK Bharti: कौन हैं एयर मार्शल भारती? जिनकी प्लानिंग से PAK की आतंकी इंडस्ट्री पर लगा फुल-स्टॉप!

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+