Air India ने निकाली बंपर भर्तियां, एयरलाइंस हर महीने देने जा रही इतने केबिन क्रू मेंबर्स और पायलटों को नौकरी
एयर इंडिया ने बंपर भर्तियां निकाली है। एयरलाइंस हर महीने बड़ी संख्या में पायलट और क्रू मेंबर को नौकरी पर रखने का ऐलान किया है।

वर्तमान समय में जहां कई कंपनियां मंदी के नाम पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर कर रही है, ऐसे मे एयर इंडिया ने अपने यहां हर महीने पायलट और केबिन क्रू की बंपर भर्तियां करने जा रहा है।
एयर इंडिया के सीओ ने सोमवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया को साल के अंत तक छह A350 विमान मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अक्टूबर के आसपास पहला ए350 विमान आ रहा है।
सीओ विल्सन ने कहा एयर इंडिया हर महीने 550 केबिन क्रू सदस्यों, 50 पायलटों की भर्ती कर रही है। उन्होंने कहा कि एयरलाइन संचालन को मजबूत कर रहा है, काफी बढ़ रहा है। सीईओ कैंपबेल विल्सन ने कहा कि एयर इंडिया में विमानन में स्वस्थ्य बदलाव की शुरूआत हो चुकी है।
Recommended Video

एयर इंडिया सीओ ने बताया इस साल के अंत तक छह ए350 विमान मिलने की उम्मीद है। सीईओ ने कह कंपनी में स्वस्थ बदलाव का आरंभ हो चुका है। अक्टूबर के आसपास ए350द का पहला विमान एयरलाइन कंपनी के बेड़े में शामिल हो जाएगा।
एयर इंडिया में बढ़ रहे विमानों के चलते एयर इंडिया बंपर भर्तियां कर रहा है। इसी के अंतर्गत 550 केबिन क्रू मेंबर्स और 50 पायलटों को नौकरी पर रखा जाएगा। एयरलाइंस अपने परिचालन को मजबूत करने और वृद्धि करने पर लगातार फोकस कर रहा है।
जनवरी 2023 को जबरदस्त घाटे में चल रही एयर इंडिया एयरलाइंस को टाटा ग्रुप ने खरीदा था। एयर इंडिया को फर्श से अर्स पर लाने के लिए एयर इंडिया ने कई उपाय किए। इसी में 470 नए विमानों का ऑर्डर भी शामिल है। इसके साथ इंटरनेशनल सर्विस को और बढ़ाना है।
वहीं एयर इंडिया एयरलाइन की नियुक्तियों को लेकर सीओ ने बताया कि 550 केबिन क्रू सदस्य और 50 पायलट हर महीने बहाल और ट्रेन्ड किए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications