सिडनी में एयर इंडिया के कैप्टन पर पर्स चोरी का आरोप,सस्पेंड किए गए

नई दिल्ली। एयर इंडिया के कैप्टन रोहित भसीन के खिलाफ आस्ट्रेलिया के रीजनल मैनेजर ने सिडनी एयरपोर्ट पर दुकान से सामान चोरी करने की शिकायत की है, जिसके बाद उनको निलंबित कर दिया गया है। एयर इंडिया ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कैप्टन रोहित भसीन को सस्पेंड कर दिया है। कैप्टन रोहित भसीन क्षेत्रीय निदेशक के रूप में भी काम कर कर रहे थे।

Air India suspends captain for shoplifting wallet at Sydney airport

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने पूरे मामले के बारे में बताया कि उन्हें एक प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है जिसमें कहा गया है कि कैप्टन रोहित जो रीजनल डायरेक्टर के तौर पर भी काम कर कर रहे हैं, उन्होंने सिडनी में ड्यूटी फ्री शॉप से एक वॉलेट उठाया है। शुरुआती कार्रवाई में एयर इंडिया ने जांच गठित कर दी है और कैप्टन को तब तक के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि कैप्टन भसीन अगले दिन फ्लाइट उड़ाने वाले थे लेकिन अब उनको निलंबित कर दिया गया है। सिडनी के रीजनल मैनेजर की शिकायत पर कैप्टन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एयर इंडिया के प्रवक्ता की तरफ से बताया गया कि विमानन कंपनी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। अगर कोई कर्मचारी इन नियमों का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+