एयर इंडिया कर्मियों के लिए खुशखबरी, पायलटों और केबिन क्रू की सैलरी कटौती खत्म!
नई दिल्ली, 15 अप्रैल: एयर इंडिया का नियंत्रण लेने के तीन महीने के भीतर टाटा समूह ने हवाई यातायात बढ़ने पर पायलटों और केबिन क्रू के वेतन को प्री कोविड लेवल पर बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोविड-19 महामारी के दौरान एयर इंडिया के पायलटों और केबिन क्रू के वेतन और भत्ते में तेजी से कटौती की गई थी, क्योंकि एयरलाइंस के कारोबार को प्रभावित हुआ था।

टाटा समूह की अगुआई वाली इस कंपनी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। पिछले दो साल में महामारी के कारण लागू पाबंदियों के चलते भारतीय विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
एयर इंडिया ने शुक्रवार को कहा, हमें उम्मीद है कि महामारी के बाद का समय हमारी पहुंच में है। वहीं, एविएशन सेक्टर एक बार फिर उड़ान भरने के लिए तैयार है और हमारे परफॉर्मेंस में कुछ बदलाव दिखने लगे हैं, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आपकी सैलरी में की गई कटौती की समीक्षा की गई है और सैलरी को रिस्टोर करने का काम चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। ये बदलाव अप्रैल 2022 से लागू होंगे।
देश में सभी विमानन कंपनियों ने अपने कर्मचारियों के वेतन में कटौती की.एअर इंडिया के मंगलवार को जारी दस्तावेज के अनुसार, महामारी शुरू होने के बाद पायलटों के उड़ान भत्ते, विशेष वेतन और वाइड बॉडी भत्ते में क्रमश: 35 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 40 प्रतिशत की कटौती की गयी थी। कंपनी ने कहा है कि इस साल एक अप्रैल से इन तीनों भत्तों को 20 प्रतिशत, 25 प्रतिशत और 25 प्रतिशत बहाल किया जा रहा है।
1 अप्रैल, 2022 से कर्मचारियों के वेतन को पूर्व-कोविड महामारी स्तर की तुलना में लगभग 75 प्रतिशत तक बहाल कर दिया गया है। एयर इंडिया ने पायलटों के लिए उड़ान भत्ते का 20 प्रतिशत बहाल कर दिया है। अब इस कटौती को घटाकर 15 फीसदी कर दिया गया है। इसके अलावा अन्य अलाउएंसेज में की गई कटौती में भी कमी लाई गई है।
एयर इंडिया की निदेशक (कार्मिक) अमृता शरण ने पत्र में कहा गया है कि वेतन की समीक्षा की जाएगी क्योंकि आने वाले महीनों में प्रदर्शन में सुधार होगा। पायलटों और केबिन क्रू के लिए, अंतरराष्ट्रीय लेओवर भत्ता और घरेलू लेओवर भत्ता जहां भी लागू हो, अपरिवर्तित रहेगा और मार्च 2022 में लागू दरें लागू रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications