Plan Crash in Ahmedabad: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 सवार
Plan Crash in Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास 12 जून 2025, गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8, पंजीकरण VT-ANB) टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य, जिसमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू शामिल थे, कुल 242 लोग सवार थे।
विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल (8200 घंटे का उड़ान अनुभव) और सह-पायलट क्लाइव कुंदर (1100 घंटे का अनुभव) के पास थी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से दोपहर 1:39 बजे IST (08:09 UTC) उड़ान भरी। टेक-ऑफ के बाद विमान ने ATC को MAYDAY कॉल दी, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद घटनास्थल से घना काला धुआं और मलबा दिखाई दिया। सूत्रों के अनुसार, गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी विमान में सवार थे।

एनडीआरएफ टीमें मौके पर पहुंचीं
हादसे के बाद आपातकालीन सेवाएं तुरंत सक्रिय हो गईं। सात दमकल गाड़ियों के साथ-साथ गांधीनगर से 90 कर्मियों वाली तीन एनडीआरएफ टीमें और वडोदरा से अतिरिक्त तीन टीमें घटनास्थल पर भेजी गईं। नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने ट्वीट कर कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना से स्तब्ध हूं। मैं स्थिति की निगरानी कर रहा हूँ और सभी एजेंसियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बचाव और चिकित्सा सहायता सुनिश्चित की जा रही है।
अमित शाह ने CM-गृह मंत्री से बात की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और पुलिस आयुक्त से बात कर केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा, "हम हादसे के विवरण की जांच कर रहे हैं और जल्द ही और जानकारी साझा करेंगे।"
PM मोदी ने लिया हादसे का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू से बात की और अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की घटना का जायजा लिया। मंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि वे बचाव और राहत कार्यों की निगरानी के लिए अहमदाबाद जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने मंत्री को निर्देश दिया है कि वे सभी आवश्यक सहायता तत्काल उपलब्ध कराएं और स्थिति के बारे में नियमित रूप से अपडेट रहने को कहा है। सभी संबंधित एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और समन्वित प्रयास जारी हैं।
विमान में कौन-कौन सवार?
- 217 वयस्क
- 11 बच्चे
- 2 शिशु
- 169 भारतीय
- 53 ब्रिटिश
- 1 कनाडाई
- 7 पुर्तगाली
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का ड्रीमलाइनर प्लेन अहमदाबाद से लंदन जा रहा था। टेक ऑफ के दौरान यह एयरपोर्ट की दीवार से टकरा गया और उसमें आग लग गई।
पहले भी हो चुके हैं हादसे
भारत में पहले भी कई विमान दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें-
- 7 अगस्त 2020: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 1344 (बोइंग 737-800) कोझिकोड में लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गई, जिसमें 17 लोगों की मौत हुई।
- 22 मई 2010: एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट 812 मैंगलोर में रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें 158 लोग मारे गए।
- 1 जनवरी 1978: एयर इंडिया बोइंग 747 समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें 213 लोगों की जान गई।
ये भी पढ़ें- Air India Passenger List: अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया प्लेन AI-171 के यात्रियों की सूची, कौन-कौन था?
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Mounika कौन थी? शादीशुदा प्रेमी Navy Staffer Chintada ने क्यों किए टुकड़े-टुकड़े? सिर जलाया तो बॉडी कहां छिपाई -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications