Air India Passenger List: अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया प्लेन AI-171 के यात्रियों की सूची, कौन-कौन था?
Air India Passenger List of Plane Crash Ahmedabad: गुजरात के अहमदाबाद के मेघाणी इलाके में 12 जून 2025 (गुरुवार) की दोपहर को एयर इंडिया का विमान AI-171 क्रैश हो गया। यह विमान कुल 242 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुआ था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अहमदाबाद पुलिस ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में घायल हुए 25 लोगों की सूची जारी की है। गुजरात स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा, "अहमदाबाद सिविल अस्पताल के छात्र छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर और अन्य आवासीय क्षेत्र उस क्षेत्र में स्थित हैं जहां विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। घायलों में से लगभग 50 को अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में लाया गया है।"

Vijay Rupani: गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का टिकट वायरल
रिहायशी इलाके में उड़ान भरते समय क्रैश हुए इस पैसेंजर विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के भी सवार होने की खबर है। हालांकि, एयर इंडिया ने अभी तक क्रैश हुए प्लेन में सवार यात्रियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। इस बीच विजय रमणीकलाल रूपाणी का बोर्डिंग पास सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिससे उनके विमान में सवार होने की अटकलें तेज हो गई हैं।

यह भी पढ़ें- Plan Crash in Ahmedabad: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 240 सवार
Ahmedabad Airport:अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आवागमन के सभी रास्ते बंद
अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, यह विमान एक बहुमंजिला इमारत के पास जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आसमान में धुएं का घना गुबार देखा गया और आसपास के इलाके में मलबा फैल गया। हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आवागमन के सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं।

एयर इंडिया विमान अहमदाबाद कितने बजे भरी उड़ान?
प्लेन AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर उड़ान भरी थी। कुछ ही मिनटों बाद यह दुर्घटना हो गई। विमान में मुख्य पायलट सुमित सबरवाल, सह-पायलट क्लाइव कुंडल, और 10 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे के बाद विमान के मलबे में आग लग गई, जिससे राहत और बचाव कार्य में कठिनाई हो रही है।

कुल 242 सवार यात्रियों में बड़ी संख्या में लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है, लेकिन आग और मलबे की स्थिति के कारण स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है।
Gujarat Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसा कैसे हुआ?
शुरआती जानकारी के अनुसार अहमदाबाद से उड़ान भरने के करीब पांच मिनट बाद ही प्लेन का पिछला हिस्सा एक पेड़ से टकराया गया था, जिससे एयर इंडिया के इस विमान में आग लग गई और यह क्रैश हो गया। अहमदाबाद विमान हादसे की वजह तकनीकी खामी बताई जा रही है।

Air India Flight AI-171: प्लेन क्रैश के बाद एयर इंडिया ने क्या कहा?
अमदाबाद प्लेन हादसे के बाद एयर इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अहमदाबाद-लंदन गैटविक उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI171 आज, 12 जून 2025 को एक दुर्घटना में शामिल थी। इस समय, हम विवरणों का पता लगा रहे हैं और http://airindia.com और हमारे एक्स हैंडल (https://x.com/airindia) पर जल्द से जल्द आगे की अपडेट साझा करेंगे।
खबर में यात्रियों की सूची अपडेट की जा रही है...












Click it and Unblock the Notifications