Air India Plane Crash Report पर बोले उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू, 'हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पायलट हैं'

Air India Plane Crash Report: एयर इंडिया विमान हादसे की वजह से पूरी दुनिया में शोक की लहर थी। हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय AAIB के साथ मिलकर इस रिपोर्ट का विश्लेषण कर रहा है और अंतिम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय पायलट और क्रू मेंबर्स पूरी दुनिया में अपनी बेहतरीन दक्षता के लिए जाने जाते हैं।

राम मोहन नायडू ने न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, 'मैं वास्तव में मानता हूं कि हमारे पायलट और क्रू मेंबर्स पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं। ये हमारी एविएशन इंडस्ट्री की रीढ़ हैं।' उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों को लेकर सरकार गंभीर है और जांच एजेंसी को हर जरूरी सहयोग दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अंतिम रिपोर्ट जल्द जारी होगी, जिसके बाद ही निश्चित तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

Air India Plane Crash Report

यह भी पढ़ें: Ahmedabad plane crash: एयर इंडिया हादसे की जांच रिपोर्ट आई सामने, Boeing ने क्या कहा?

Air India Plane Crash Report: पायलट ने की बचाने की कोशिश

एयर इंडिया के विमान हादसे को लेकर भारतीय विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की शुरुआती रिपोर्ट में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, टेकऑफ के महज 30 सेकंड बाद ही दोनों इंजन बंद हो गए थे। इससे विमान को जरूरी ताकत नहीं मिल पाई और हादसा हो गया। जांच में पता चला कि दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच 'RUN' से 'CUTOFF' में शिफ्ट हो गए थे, जिससे ईंधन की सप्लाई बंद हो गई और इंजन फेल हो गए।

इस रिपोर्ट के मुताबिक इतनी कम ऊंचाई पर होने की वजह से रैम एयर टर्बाइन (RAT) काम नहीं कर सका, जो इमरजेंसी पावर देता है। पायलट ने इंजन दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों पायलट ने आखिरी वक्त तक हादसा रोकने के लिए संघर्ष किया था।

यह भी पढ़ें: Air india Plane Crash Report: एयर इंडिया हादसे की असली वजह पता चल गई, क्रैश से पहले कॉकपिट में क्या हुआ था?

फाइनल रिपोर्ट का किया जा रहा इंतजार

फिलहाल नागरिक उड्डयन मंत्रालय आखिरी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही हादसे के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। Air India Flight AI171 में 242 लोग सवार थे जिसमें से सिर्फ एक यात्री ही जिंदा बच सका। इसके अलावा इसमें 19 और लोग भी मारे गए थे। एयर इंडिया प्लेन क्रैश बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में हुआ था। इस हादसे में चार डॉक्टर भी मारे गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+