Air India Plane Crash: कहां है AI-171 का ब्लैक बॉक्स? क्या खुला 270 की मौत का राज? मंत्री ने क्या-क्या बताया?

Air India Plane Crash Black Box Big Update: अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान AI-171 हादसे को 12 दिन (12 जून 2025) बीत चुके हैं। लेकिन, अभी तक लोगों के दिलों में वो खौफनाक मंजर बसा हुआ है। अपनों को खोने वालों की रातें, अभी भी दर्द के साए में बीत रही हैं। अभी तक 270 मृतकों में से 253 डीएनए रिपोर्ट के जरिए पहचान हो सकी है। बाकियों की छानबीन जारी है।

हादसे की वजह AI-171 के ब्लैक बॉक्स में कैद है। ब्लैक बॉक्स को लेकर, 24 जून 2025 को नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बड़ा बयान दिया। आइए जानते हैं क्या खुल गया राज? क्या सामने आ गई हादसे की वजह...

Air India Plane Crash Update

पुणे में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मीडिया से कहा कि AI-171 का ब्लैक बॉक्स भारत में ही है। इसे विदेश भेजने की खबरें गलत हैं। एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) इसकी जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि जांच पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से चल रही है, और जल्दबाजी से बचने के लिए AAIB को पूरी प्रक्रिया अपनाने दी जा रही है।

What is Black Box: क्या है ब्लैक बॉक्स?

ब्लैक बॉक्स दो उपकरणों का सेट है-

  • फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR): विमान के तकनीकी डेटा, जैसे गति और ऊंचाई, रिकॉर्ड करता है।
  • कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR): पायलटों की बातचीत और कॉकपिट के ऑडियो को दर्ज करता है।

ये डेटा हादसे के कारणों का पता लगाने में अहम हैं।

जांच में क्या हो रहा है?

मंत्री ने बताया कि AAIB ने जांच शुरू कर दी है और एक विशेष पैनल गठित किया जाएगा। जांच के नतीजे आने तक कोई अटकलें नहीं लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम उड़ान सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। जांच पूरी होने पर विस्तृत रिपोर्ट सार्वजनिक होगी। सरकार और DGCA उड्डयन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

हादसे का प्रभाव

इस त्रासदी ने उड्डयन क्षेत्र में सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। AAIB की रिपोर्ट से हादसे के कारणों और भविष्य में इसे रोकने के उपायों का खुलासा होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें- Air India Plane Crash: क्या है AAIB? जो सामने लगाएगा 200 मौतों का गुनहगार, चौथी बार हत्थे चढ़ी एयर इंडिया!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+