एयर इंडिया की फ्लाइट लेट करवाने पर लग सकता है 15 लाख का जुर्माना
एयर इंडिया ने अब विमान में हंगामा करने वाले और फ्लाइट को लेट करवाने वाले यात्रियों पर काबू पाने के लिए नया नियम बना दिया है।
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने अब विमान में हंगामा करने वाले और फ्लाइट को लेट करवाने वाले यात्रियों पर काबू पाने के लिए नया नियम बना दिया है।

एयर इंडिया के नए नियम के मुताबिक अगर किसी यात्री की वजह से विमान को देरी हुई तो 1 घंटे की देरी पर 5 लाख जुर्माना उस यात्री से वसूल किया जाएगा। वहीं एक से दो घंटे की देरी पर 10 लाख और दो घंटे से ज्यादा देर करने पर 15 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किए जाने की बात कही गई है।
आपको बताते चले कि पिछले महीने एयर इंडिया के एक कर्मचारी के साथ शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ की मारपीट की घटना के बाद अब एयरइंडिया ने प्लेन में हंगामा करने वाले यात्रियों को काबू करने के लिए यह फैसला किया है।
आपको बताते चले कि पहले खबर आई थी कि नए नियम के तहत हवाईअड्डे पर एयर इंडिया प्रबंधकों को और स्वायत्तता प्रदान करते हुए प्रतिकूल व्यवहार की घटनाएं दर्ज कराने और बेकाबू यात्रियों से हर्जाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।
एयर इंडिया के एक अधिकारी ने मुताबिक एयर इंडिया के विधि विभाग के सहयोग से तैयार मसौदा दिशा-निर्देश अब मंजूरी के लिए सीएमडी अश्विनी लोहानी के पास है। उनसे अनुमति मिल जाने पर हम उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
अधिकारी के मुताबिक नए दिशा-निर्देश के तहत हवाईअड्डा प्रबंधक को अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक की अनुमति के इंतजार के बिना ही विमान पर या सवार होने से पहले किसी यात्री के अनियंत्रित व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई के प्रति अधिकार प्रदान किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications