मेडिकल इमरजेंसी के बाद त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की इमरजेंसी लैंडिंग

त्रिवेंद्रम: केरल के त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के विमान AI967 की मंगलवार रात को इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। ये विमान केरल से संयुक्त अरब अमीरात जा रहा था। इसी दौरान एक यात्री की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद मेडिकल इमरजेंसी के तहत विमान को वापस त्रिवेंद्रम एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा।

Air India Flight diverted back to Trivandrum airport due to a medical emergency

दुर्भाग्य की बात ये रही है कि इमरजेंसी लैंडिंग के बावजूद यात्री की जान नहीं बचाई जा सकी। मृतक यात्री की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है। उसकी उम्र 63 साल थाी। संतोष कुमार की मौत की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया का विमान AI967मंगलवार को केरल से यूएई के शारजाह जा रहा था। उड़ाने के दौरान संतोष कुमार ने तबीयत खराब होने की शिकायत की। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। क्रू मेंबर्स ने 63 साल के संतोष को एयरपोर्ट पर डॉक्टरों के हवाले किया। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+