एयर इंडिया के विमान को कोझीकोड एयरपोर्ट पर करना पड़ा टेल टिप का सामना, दम्मम से भरी थी उड़ान

तिरुवनंतपुरम: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 382 का विमान हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सोमवार को सऊदी अरब के दम्मम से कोझीकोड जा रहे एयर इंडिया के विमान को केरल के कोझीकोड एयरपोर्ट पर 'टेल टिप' का सामना करना पड़ा। कोझाकोड पर लैडिंग के समय एयरपोर्ट का पिछला हिस्सा रनवे को छू गया।

Air India Express IX 382 suffered tail tip tail at Kozhikode Airport

इस विमान में 108 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी भी यात्री को और विमान को किसी भी तरह के नुकसान के खबर नहीं है। इससे पहले रविवार को कर्नाटक के मंगलुरु हवाई अड्डे पर रविवार को दुबई से 183 यात्रियों को लेकर पहुंचा एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान टैक्‍सीवे से फिसल कर मैदानी इलाके में फंस गया था।

इस हादसे में भी विमान में बैठे सभी यात्री एवं चालक दल के सदस्य पूरी तरह से सुरक्षित बच गए थे। विमान के उतरने की दिशा में बह रही हवा और भीगे हुए रनवे को इस घटना के लिए जिम्मेदार बताया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+