हवा में Air India Express के फ्लाइट में खराबी, तमिलनाडु के त्रिची सिटी के ऊपर चक्कर लगाता रहा विमान
एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में तकनीकी खराब के कारण लैंडिग में समस्या का सामना करना पड़ा विमान तमिलनाडु के त्रिची शहर के ऊपर चक्कर लगता रहा। करीब दो घंटे तक यात्रियों और क्रू मेंबर्स की सांसें अटकी रहीं। विमान ने शाम 5:45 बजे त्रिची हवाई अड्डे से उड़ान भरी और वर्तमान में ईंधन जलाने के लिए चक्कर लगाया। करीब तीन घंटे तक आसमान में चक्कर लगाने के बाद विमान की सफल लैंडिंग कराई जा रही।
तमिलनाडु के त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान 141 यात्रियों के साथ बोइंग 737 में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते एयरपोर्ट पर विमान को उतरने में दिक्कत हुई। करीब ढाई घंटे तक विमान हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इस दौरान लगातार लैंडिंग के प्रयास जारी रहे। करीब ढ़ाई घंटे से अधिक समय बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस मौके पर यात्रियों, क्रू मेंबर्स और एयरपोर्ट के पूरे स्टाफ ने राहत की सांस ली।

तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 613, जिसे तकनीकी समस्या (हाइड्रोलिक विफलता) का सामना करना पड़ा था, सुरक्षित रूप से उतर गई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी विमान के सेफ लैंडिंग की पुष्टि की है। मिनिस्ट्री की ओर जारी बयान में कहा गया, "तिरुचिरापल्ली से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 613 तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई है। डीजीसीए स्थिति पर नजर रख रहा था। लैंडिंग गियर खुल रहा था, फ्लाइट सामान्य रूप से लैंड हुई है। हवाई अड्डे को अलर्ट मोड पर रखा गया।"
विमान में तकनीकी खराबी के दौरान त्रिची एयरपोर्ट पर कड़े प्रबंध किए गए थे। एयरपोर्ट पर 18 दमकल गाड़ियों को स्टैंडबाय पर रखा गया। एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने कहा, "त्रिची से शारजाह जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान को तकनीकी समस्या (हाइड्रोलिक विफलता) का सामना करना पड़ा और त्रिची हवाई अड्डे पर उतरने से पहले ईंधन कम करने के लिए हवाई क्षेत्र में चक्कर लगाना पड़ रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि कोई बड़ी दुर्घटना न हो, हवाई अड्डे पर 20 से अधिक एम्बुलेंस और फायर टेंडर तैनात किए गए।"
सीएम एमके स्टालिन ने दिए थे निर्देश
विमान की सफल लैंडिग पर सीएम सीएम एमके स्टालिन ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "मुझे यह सुनकर खुशी हुई कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई है। लैंडिंग गियर की समस्या की खबर मिलने पर, मैंने तुरंत फोन पर अधिकारियों के साथ एक आपातकालीन बैठक की और उन्हें सभी आवश्यक सुरक्षा लागू करने का निर्देश दिया। अग्निशमन इंजन, एम्बुलेंस और चिकित्सा सहायता तैनात करने सहित उपाय। मैंने अब जिला कलेक्टर को सभी यात्रियों की निरंतर सुरक्षा सुनिश्चित करने और सुरक्षित लैंडिंग के लिए कैप्टन और चालक दल को और सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।"












Click it and Unblock the Notifications