Air India Express में मिड एयर महिला को हुआ डिलीवरी पेन, क्रू मेबर्स की मदद से बच्‍चे का हुआ सुरक्षित जन्‍म

Air India Express Flight: अ‍हमदाबाद एयर इंडिया फ्लाइट क्रेश की दुर्घटना के बाद से लगातार हवाई यात्रा से जुड़ी एक के बाद हादसे की खबरें सुर्खियां बनी हुई हैं। वहीं गुरुवार को एक एयरलाइंस की फ्लाइट में हुई एक सुखद घटना के बाद क्रू मेबर्स की जमकर तारीफ हो रही है।

दरसअल, मस्‍कट से मुंबई आ रही एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की फ्लाइट जब मिड एयर में थी तब एक महिला यात्री को डिलीवरी पेन होने लगा। महिला को दर्द में कराहते हुए देखकर क्रू मेंबर्स ने उस महिला की डिलीवरी में मदद कर उसके बच्‍चे का जन्‍म करवाया।

Air India Express Flight

कौन थी ये महिला?

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में 24 जुलाई को जिस महिला की फ्लाइट में सुरक्षित डिलीवरी क्रू मेबर्स ने करवाई वो विदेशी थाई महिला है। महिला की सुरक्षित डिलीवरी ट्रेंड केबिन क्रू और फ्लाइट में मौजूद एक नर्स की मदद से संभव हो सकी।

क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाला, ट्रेंड नर्स यात्री ने भी की मदद

एयरलाइन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उड़ान के दौरान महिला को डिलीवरी पेन शुरू हो गया, जिसके बाद क्रू मेंबर्स ने स्थिति को संभाला। यात्रियों में मौजूद एक ट्रेंड नर्स ने भी मदद के लिए आगे आई। क्रू मेंबर्स ने प्रसव के लिए एक सुरक्षित स्थान बनाया और मानक आपातकालीन प्रोटोकॉल का पालन किया

फ्लाइट की लैडिंग के बाद मां बच्‍चे को अस्‍पताल में ट्रांसफर किया

पायलटों ने तुरंत मुंबई एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सतर्क किया और प्राथमिकता लैंडिंग मांगी। हवाई अड्डे पर चिकित्सा दल और एक एम्बुलेंस तैयार रखी गई थी। विमान के उतरने के बाद, मां और बच्चे दोनों को सुरक्षित रूप से पास के एक अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया। एयरलाइन का एक कर्मचारी अतिरिक्त सहायता के लिए उनके साथ गया।

क्रू मेंबर्स में शामिल थे ये टीम

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अनुसार, केबिन क्रू के मेंबर्स में सीनियर केबिन क्रू स्नेहा नागा और केबिन क्रू सदस्य ऐश्वर्या शिर्के, आसिया खालिद और मुस्कान चौहान शामिल थे। फ्लाइट कैप्टन आशीष वाघानी और कैप्टन फराज अहमद ने किया।

सुरक्षित वापसी के लिए के दूतावास से किया गया है संपर्क

एयरलाइन ने कहा कि क्रू मेंबर्स, ग्राउंड स्टाफ, मेडिकल स्‍टॉफ और एयरपोर् अधिकारियों के सहयोग से ये संभव हुआ। एयरलाइन मुंबई में थाईलैंड के दूतावास के साथ संपर्क में है ताकि महिला यात्री को आगे की व्यवस्था में सहायता मिल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+