Air India ने व्हील चेयर देने से किया इनकार, दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरी 82 वर्षीय महिला, ICU में एडमिट
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। दिल्ली एयरपोर्
दरअसल, आर्मी के रिटायर्ड जरनल की विधवा पत्नी को दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट पर सफर करना था, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया ने वृद्ध महिला को व्हीलचेयर देने से इनकार कर दिया। जिसके कारण महिला की ये हालत हुई।
ये घटना 4 मार्च की है बेंगलुरू के लेफ्टिनेंट जरनल की पत्नी को फ्लाइट पर बैठना था। परिवार के हेल्प डेस्क पर पहुंचा दिया, करीब एक घंटे तक महिला को व्हीलेयर इंतजार करती रही लेकिन जब लंबे इंतजार के बाद व्हीलचेयर नहीं मिली। बुजुर्ग महिला और उसका पोता एयरपोर्ट के एंट्री गेट के अंदर पैदल ही चलकर पहुंचे। एयरपोर्ट पर एयर इंडिया टिकट काउंटर पर पहुंचते ही गिर पड़ी जिससे उसके सिर में गंभीर चोटे आईं और उसकी नाम से खून बहने लगा और ऊपरी होंठ और जीभ में कट लग गया।

लेफ्टिनेंट जरनल के विधवा पत्नी को आनन-फानन में अस्पताल के आईसीयू में एडमिट करवाया गया। वृद्ध महिला की पोती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक लंबी चौड़ी पोस्ट शेयर ही है और बताया कि अभी उनकी दादी हॉस्पिटल के आईसीएयू में दो दिनों से भर्ती हैं उनकी बॉलीड को लेफ्ट हिस्सा कमजोर होता जा रहा है।
पोती ने कहा मैं मजबूरी में पोस्ट लिख रही हूं मुझे इस बात से गुस्सा आता है कि मानव जीवन और भलाई का इतना कम मूल्य है।
महिला की पोती ने बताया कि उनकी दादी के लिए बेंगलुरु के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट (AI2600) बुक की थी। एयर पोर्ट पर मेरी बूढ़ी दादी की एयर स्टाफ़ से किसी ने भी उनकी मदद नहीं की। जिसके बाद मजबूर होकर उन्हें धीरे'धीरे टी 3 नई दिल्ली की 3 पार्किंग लेन को पार करके पैदल चली गई। वह किसी तरह पैदल ही एयरपोर्ट के एंट्री गेट पर पहुंची, फिर भी कोई व्हीलचेयर या सहायता नहीं दी गई। अंत में लगातार पैदल चलने के कारण वो एयर इंडिया प्रीमियम इकॉनमी काउंटर के सामने गिर गई। वहां पर भी कोई मदद के लिए सामने नहीं आया।
उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा "एयर इंडिया के कर्मचारियों से उम्मीद थी कि परिवार का सदस्य एमआई (मेडिकल इंस्पेक्शन) रूम में जाएगा और मेडिकल सहायता प्राप्त करेगा। आखिरकार, व्हीलचेयर आ गई, और उसे बिना किसी उचित जांच के तुरंत विमान में चढ़ा दिया गया, उसके होंठ से खून बह रहा था और सिर और नाक पर चोट लगी थी। फ्लाइट क्रू ने आइस पैक लगाने में मदद की और मेडिकल सहायता के लिए बैंगलोर एयरपोर्ट को पहले ही बुला लिया, जहां उसे डॉक्टर ने देखा और 2 टांके लगाए।" अगले दिन, उसे बेंगलुरु में भारतीय वायु सेना कमांड अस्पताल ले जाया गया, जहां स्कैन से पता चला कि उसे ब्रेन स्ट्रोक या क्रॉनिक लैकुनर इंफार्क्ट्स है।












Click it and Unblock the Notifications